तीसरे चरण के मतदान में भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया – भाजपा के जुमलों से हटकर, जनकल्याण पर केंद्रित है कांग्रेस की सोच: मनीष तिवारी

by
चंडीगढ़, 7 मई: वरिष्ठ कांग्रेस नेता और चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार मनीष तिवारी ने कहा है कि भाजपा के जुमलों से हटकर कांग्रेस की सोच जनकल्याण पर केंद्रित है, जो युवाओं, महिलाओं, मजदूरों और किसानों सहित समाज के सभी वर्गों को छूती है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि तीसरे चरण के मतदान के पूरा होने के बाद, अब यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया है और 4 जून को मतगणना के बाद इसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी।
इस दौरान, सेक्टर 35 में पदयात्रा के दौरान निवासियों, व्यापारियों, दुकानदारों, सरकारी और निजी कर्मचारियों से बातचीत करते हुए, तिवारी ने कांग्रेस द्वारा देश के लोगों के लिए किए गए कुछ वादों के बारे में बताया, जिनमें विशेष रूप से बेरोजगारों को रोजगार देने और गरीब परिवारों को नियमित मासिक आर्थिक सहायता देने से संबंधित वादे शामिल हैं। इस पदयात्रा का आयोजन पार्षद प्रेम लता और एएस गुजराल ने किया था। जहां तिवारी के साथ चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एच.एस लक्की, पार्षद दमनप्रीत सिंह और जसवीर सिंह बंटी, रविंदर कौर गुजराल और अन्य लोग मौजूद थे।
उन्होंने खुलासा किया कि इस समय देश में बेरोजगारी 45 साल के सबसे अधिकतम स्तर पर है। उन्होंने कहा कि पहली नौकरी पक्की योजना के तहत देश भर में हर नए स्नातक और डिप्लोमा धारक को एक साल की अप्रेंटिसशिप मिलेगी, जिसमें एक लाख रुपये की आय की गारंटी होगी। उन्होंने कहा कि देश में 70 करोड़ बेरोजगार लोगों के लिए ऐसे क्रांतिकारी कदम ही मददगार हो सकते हैं और यह काम कांग्रेस और इंडिया मिलकर ही कर सकते हैं।
इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार ने कहा कि देशभर में हर गरीब परिवार को 8500 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। यह राशि सीधे बुजुर्ग महिला सदस्य के बैंक खाते में जमा की जाएगी।
उन्होंने कहा कि केवल ऐसे उपाय ही लोगों को राहत प्रदान करने में सहायक हो सकते हैं, जिनका लाभ लक्ष्य केंद्रित हो। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में लोगों ने केवल कमरतोड़ महंगाई और व्यापक बेरोजगारी ही देखी है और भाजपा के पास लोगों की पीड़ा को कम करने के लिए ‘जुमले पर जुमले’ देने के अलावा कुछ भी नहीं है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पेट्रोल डीजल व गैस की बढ़ रही कीमतों के विरोध में किसान सगठनों ने किया प्रदर्शन

माहिलपुर में ट्रैक्टर को रस्से से खींच कर जताया रोष। माहिलपुर – शहर के मुख्य चौक पर किरती किसान सगठनों के सदस्यों ने जाम लगाकर मोदी सरकार के विरूद्ध प्रदर्शन किया। मखन सिंह कोठी,...
article-image
पंजाब

माता बगलामुखी मंदिर झोनोवाल(जगातपुर) में माता बगलामुखी जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई

गढ़शंकर। गंाव झोनोवाल(जगातपुर)में पंडित शशि बशिष्ठ दुारा निर्मित माता बगलाशुखी जी के मंदिर में हर वर्ष की तरह इस बार माता बगलामुखी जी की जयंती पर हवन यज्ञ करवाया गया। इस दौरान लगातार संकीर्तन...
article-image
पंजाब

प्राचीन ठाकुर द्वारा पट्टी में गुरु पूर्णिमा 10 जुलाई को मनाई जाएगी : महंत पवन कुमार दास

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  गांव पट्टी के प्राचीन ठाकुर द्वारा में गुरु पूर्णिमा का त्योंहार 10 जुलाई को महंत पवन कुमार दास जी की ओर से समूह संगतों के सहयोग 10 जुलाई को बहुत ही...
article-image
पंजाब

62वां आल इंडिया प्रिंसिपल हरभजन सिंह मेमोरियल टूर्नामेंट धूमधाम से शुरू

मुख्य अतिथि के रूप में चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. इशांक कुमार शामिल हुए *अंडर-18 वर्ग के पहले अकादमी मैच में फुटबाल अकादमी माहिलपुर ने हिमाचल फुटबाल अकादमी को 4-0 के अंतर से...
Translate »
error: Content is protected !!