तुमने 2 जवान शहीद किए….हम 10 मारेंगे : पुलिसकर्मियों की हत्या करने वालों को लॉरेंस गैंग की खुली धमकी

by

गुरदासपुर :  आदियां पुलिस पोस्ट पर दो पुलिसकर्मियों की हत्या मामले में लॉरेंस गैंग की तरफ से घटना को अंजाम देने वालों को खुली धमकी दी है. लॉरेंस गैंगे के गैंगस्टर हैरी बॉक्सर ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर की है ।

पोस्ट में कहा कि हमारे देश के 2 काबिल व ईमानदार अफसरों को आतंकियों ने शहीद किया है. हम इसका बदला खून से लेंगे. दरअसल ये खुली चेतावनी उस ग्रैंग को दी गई है जिसने दोनों पुलिस कर्मियों की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। पोस्ट में लिखा गया है कि तुमने 2 शहीद किए हैं, हम 10 मारेंगे. इन आतंकियों का साथ देने वाले गद्दार गैंगस्टरों का गला काटेंगे. देश की रक्षा करने वाले सैनिकों और प्रशासन की तरफ आंख उठाने वालों की आंखें निकाल लेंगे. लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप तुम्हें ऐसी गंदी मौत देगा कि आगे से कोई ऐसी हिम्मत नहीं करेगा।

दो पुलिसकर्मियों की हुई थी हत्या :  दरअसल, रात करीब शनिवार और रविवार की दरमियानी रात में गुरदासपुर के दुरंगला पुलिस पोस्ट पर तैनात एएसआई गुरनाम सिंह और होमगार्ड अशोक कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. यह चौकी भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से महज डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित है. सुबह करीब 8 बजे आदियां गांव के सरपंच कमलजीत सिंह पुलिस पोस्ट पहुंचे तो एएसआई कुर्सी पर मृत अवस्था में मिला, जबकि होमगार्ड चारपाई पर रजाई में लिपटा पड़ा था।

लॉरेंस ग्रुप की ये सीधी धमकी कत्ल की जिम्मेदारी लेने वाले आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान (TTH) को दी गई है. TTH के नाम से कल पोस्ट जारी कर दावा किया गया था कि दोनों की हत्या उनकी अल बुर्क ब्रिगेड ने की है।

लॉरेंस गैंग की खुली धमकी से बढ़ा तनाव :  पुलिस अधिकारियों ने कहा कि टीटीएच नाम के संगठन की वास्तविकता पर संदेह है, जबकि लॉरेंस गैंग की खुली धमकी से माहौल और तनावपूर्ण हो गया है. हर पहलू की जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का सच सामने लाया जाएगा. सीमावर्ती पंजाब में दो पुलिसकर्मियों की यह हत्या अब सिर्फ एक आपराधिक वारदात नहीं, बल्कि आतंकी दावे, गैंगस्टर चेतावनी और अंतरराष्ट्रीय साजिशों के आरोपों के बीच बड़ी सुरक्षा चुनौती बन चुकी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

उम्मीदवार के विवरण और जमा करवाए ऐफीडैवटों संबंधी केवाईसी एप (नॉ यूयर कैंडीडेट – अपने उम्मीदवार को जानो) से जानकारी हासिल की जा सकती : ख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी

चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने बुधवार को पोडकास्ट का चौथा एपिसोड सोशल मीडिया के आधिकारिक पेजाें (फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स और यू ट्यूब) पर रिलीज कर दिया है। इस एपिसोड में मुख्य निर्वाचन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंजाब की राजनीति से बड़ी खबर : शिरोमणि अकाली दल संयुक्त का शिरोमणि अकाली दल में विलय

चंडीगढ़ :   लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं, इसी बीच सियासी मेल-झोल भी शुरू हो गया हैl  आम चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो गया है...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा एंट्री टैक्स में बढ़ौतरी का फैसला जनता के साथ सरासर धक्का 

होशियारपुर 21 फरवरी :   पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा की हिमाचल प्रदेश सरकार ने जो 1 अप्रैल 2026 से बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों के लिए एंट्री फीस में भारी बढ़ोतरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री की दो टूक : किसी अफसर ने विधायक की प्रायोरिटी से जुड़े काम में कोताही बरती तो पड़ेगी महंगी

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने सरकारी अधिकारियों को विधायकों की ओर से बताए जाने वाले काम पूरे करने के लिए गंभीरता से लेने की चेतावनी दी और कहा किसी अफसर ने विधायक की...
Translate »
error: Content is protected !!