तेंदुए के हमले से तीन लोग घायल : हरोली के गांव चंदपुर के खेतों में तेंदुए ने घात लगाकर किया हमला

by

हरोली : ऊना जिले के हरोली उपमंडल में गांव चंदपुर एक तेंदुए के हमले से तीन लोगा घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जिले के पालकवाह इलाके के गांव चंदपुर  के एक खेत में तेंदुए ने घात लगाकर हमला कर दिया जिससे उसी गांव के घायल तीन लोगों में से एक पीड़ित की आंख में गंभीर चोट लगी जबकि दो लोग मामूली रूप से घायल हुए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेंदुआ खेतों के बीच झाड़ियों में छिपा हुआ था और तेंदुए की दहाड़ सुनकर कुछ ग्रामीण घबराते हुए गांव की ओर भागने लगे तथा तेंदुए ने उनपर हमला कर दिया जिससे तीन ग्रामीण घायल हो गए।

यहां एक स्थानीय निवासी ने बताया कि घटना के बाद ग्रामीणों के एक समूह ने हाथों में लाठी-डंडे लेकर तेंदुए का पीछा किया और इस बीच तेंदुआ घायल हो गया। बाद में उसे पास के जंगल में झाड़ियों में छिपा हुआ देखा गया जहां से वन विभाग के कर्मचारियों ने उसे घायल अवस्था में पकड़ लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पुलिस अधीक्षक कार्यालय बद्दी में क्राइम एवं वेलफेयर बैठक आयोजित

बीबीएन, 13 मई (तारा) : पुलिस अधीक्षक कार्यालय बद्दी के कांफ्रेंस हॉल में पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान की अध्यक्षता में क्राइम एवं वेलफेयर बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप-पुलिस अधीक्षक बद्दी सहित सभी थाना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कार्यालयों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर दिव्यांगजनों की पहुंच हो आसान : अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस के उपलक्ष्य पर एडीसी मनेश यादव ने किया आह्वान

हमीरपुर के एनजीओ भवन परिसर में आयोजित किया गया जिला स्तरीय समारोह हमीरपुर 03 दिसंबर। एडीसी मनेश यादव ने कहा है कि सभी अधिकारी-कर्मचारी अपने-अपने कार्यस्थलों, सार्वजनिक स्थलों और संस्थानों में दिव्यांगजनों की सुविधा...
article-image
पंजाब

DRIVE AGAINST DENGUE: Civil Surgeon

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/July 22 : Under the district administration and health department’s special campaign “Every Friday — Strike on Dengue”, launched on the directions of Deputy Commissioner Ashika Jain, a large-scale anti-larva survey and...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब विधानसभा में वीबी-जी राम जी’ कानून के खिलाफ प्रस्ताव लाना संविधान के विरुद्ध : शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को पंजाब विधानसभा में विकसित भारत- रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) यानी ‘वीबी-जी राम जी’ कानून के खिलाफ प्रस्ताव पेश किए जाने...
Translate »
error: Content is protected !!