तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मां-बेटी को कुचला , फॉर्च्यूनर सवार युवकों पर पीछा करने का आरोप

by

जालंधर। शहर के मुस्लिम कॉलोनी इलाके में मंगलवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे खड़ी मां-बेटी को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो का करीब दो किलोमीटर तक फॉर्च्यूनर सवार कुछ युवकों द्वारा पीछा किए जाने की बात सामने आई है। आरोप है कि पीछा किए जाने के कारण स्कॉर्पियो चालक तेज रफ्तार में संकरी गलियों में घुस गया, जहां वाहन अनियंत्रित होकर मां-बेटी से टकरा गया।

पीछा किए जाने की बात आई सामने

जानकारी के मुताबिक, स्कॉर्पियो का पीछा अमन फतेह गैंग से जुड़े बताए जा रहे युवकों द्वारा किए जाने का आरोप है। बचने के प्रयास में स्कॉर्पियो सूर्य एन्क्लेव से दमोरिया पुल की तरफ निकली। इसके बाद रविदास स्कूल के पास एक रेहड़ी को टक्कर मारते हुए वाहन मुस्लिम कॉलोनी की तंग गलियों में पहुंच गया।

इसी दौरान रास्ते में जाम लगने के कारण स्कॉर्पियो की रफ्तार प्रभावित हुई और सड़क किनारे मौजूद सुखप्रीत कौर और उनकी बेटी वाहन की चपेट में आ गईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों को अस्पताल पहुंचाया।

स्कॉर्पियो छोड़कर फरार हुए युवक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक ने वाहन रोकने के बजाय वहां से निकलने का प्रयास किया। कुछ दूरी पर स्कॉर्पियो फंस गई, जिसके बाद उसमें सवार कपूरथला के बताए जा रहे युवक मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि स्कॉर्पियो का पीछा क्यों किया जा रहा था तथा हादसे की वास्तविक परिस्थितियां क्या थीं। मामले में पुलिस की जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नीतीश सरकार में होंगे 3 उप मुख्यमंत्री ! ये बनेंगे विधानसभा स्पीकर, मंत्रिमंडल का फार्मूला तय, चिराग का बढ़ेगा कद

पटना  : बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद एनडीए ने राज्‍य में सरकार गठन पर ध्‍यान केन्द्रित कर दिया है। जनता दल यूनाइटेड के कार्यकारी अध्‍यक्ष संजय झा और केन्‍द्रीय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

5 चुनावी राज्यों में राजनितिक पार्टीयों की स्थिति और चुनावी तिथियां जानने के लिए पढ़ें : 03 दिसंबर को सभी 5 राज्यों के चुनावी रिजल्ट होगे घोषित

नई दिल्ली : चुनाव आयोग ने 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों का ऐलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने 5 राज्यों के तारीखों का ऐलान किया। मिजोरम 7 नवंबर को 1 फेज में...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

समाज सेवा और जनहित कार्यों के लिए पुनीत महाजन को किया जाएगा सम्मानित

चंडीगढ़ : सीटीयू स्टाफ एवं विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने जनहित एवं समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले पुनीत महाजन के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। हमारे कहने पर सीटीयू...
article-image
पंजाब

4 विदेशी पिस्तौल और 26 कारतूस सहित अर्श डल्ला गैंग के 3 गुर्गे गिरफ्तार

बठिंडा। काउंटर इंटेलीजेंस (सीआई) ने बठिंडा पुलिस के साथ मिलकर गैंगस्टर अर्श डल्ला गैंग से जुड़े तीन आरोपितों को चार अवैध पिस्तौल, चार मैगजीन और 26 जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार कर एक सुनियोजित हत्या...
Translate »
error: Content is protected !!