त्रैमासिक आधार पर हिमकेयर कार्ड बनाए जाएंगे : 5.80 लाख से अधिक लाभार्थियों को हिमकेयर लाभ प्रदान किए गए

by

एएम नाथ। शिमला : राज्य सरकार ने दिसंबर, 2022 में सत्ता में आने के बाद से हिमकेयर योजना के तहत हिमाचल प्रदेश के 5.80 लाख से अधिक लाभार्थियों को लगभग 810 करोड़ रुपये का लाभ प्रदान किया है। हिमकेयर योजना को अधिक सशक्त बनाने तथा हिमकेयर कार्ड बनाने की प्रक्रिया को सरल और सुव्यवस्थित करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए, राज्य सरकार ने यह कार्ड प्रत्येक वर्ष तिमाही आधार पर बनाने का निर्णय लिया है। इन कार्डों की वैधता एक वर्ष होगी और कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए पोर्टल हर तीन महीने बाद खोला जाएगा। पोर्टल प्रत्येक वर्ष मार्च, जून, सितंबर और दिसंबर में एक-एक महीने के लिए खुला रहेगा।
स्वास्थ्य विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि नई व्यवस्था जुलाई, 2025 के पश्चात लागू होगी तथा जुलाई माह के दौरान यह पोर्टल पंजीकरण के लिए खुला है। जुलाई के बाद मार्च, जून, सितंबर और दिसंबर की पहली तारीख को पोर्टल खुलेगा और पूरे माह खुला रहेगा। हालांकि हिमकेयर कार्ड धारक पूरे वर्ष में कभी भी नवीनीकरण करवा सकेंगे। यदि लाभार्थी समय पर कार्ड का नवीनीकरण करवाने में विफल रहता है और उसका कार्ड समाप्त हो जाता है, तो नई नीति के तहत समाप्त हो चुके कार्ड का नवीनीकरण तिमाही आधार पर मार्च, जून, सितंबर और दिसंबर में किया जाएगा।
प्रवक्ता ने कहा कि इस निर्णय का उद्देश्य पात्र लाभार्थियों के चयन को सुनिश्चित करने और लोगों को निर्बाध, मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्रदान करना है।
हिमकेयर कार्ड बीपीएल, मनरेगा, रेहड़ी-फड़ी वालों, अनाथ और जेल कैदियों सहित विभिन्न वर्गों के लिए मुफ्त बनाए जाते हैं। इस कार्ड के लिए एकल महिलाओं, अनुबंध और आउटसोर्स कर्मचारियों, 40 प्रतिशत और इससे अधिक दिव्यांगजनों, मिड डे मील वर्करों, अंशकालिक श्रमिकों और दैनिक वेतन भोगियों से 365 रुपये का मामूली शुल्क लिया जाता है। शेष पात्र वर्गों से 1,000 रुपये का शुल्क लिया जाता है।
प्रदेश में 5.26 लाख हिमकेयर कार्ड धारक परिवार हैं और इस कार्ड के अंतर्गत एक परिवार के अधिकतम पांच सदस्यों को शामिल किया जाता है। हिमकेयर योजना के तहत कुल 3,227 बीमारियों का मुफ्त इलाज किया जाता है। प्रदेश सरकार के 136 स्वास्थ्य संस्थानों के साथ-साथ पीजीआई चंडीगढ़, सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल चंडीगढ़ और होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं रिसर्च सेंटर (टाटा मेमोरियल सेंटर) चंडीगढ़ में हिमकेयर लाभार्थियों को मुफ्त इलाज उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, राज्य में कार्यरत सभी निजी संस्थानों में हिमकेयर योजना के तहत डायलिसिस सेवाएं निःशुल्क दी जा रही हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

40 स्टार प्रचारक, 100 बैठकें, न जानें क्या-क्या किए जतन, फिर भी कांग्रेस खाली ‘हाथ’

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की वोटिंग 5 फरवरी को पूरी हो गई, और अब सबकी नजरें 8 फरवरी को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं। लेकिन एग्जिट पोल के नतीजे कांग्रेस के लिए निराशाजनक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

उज्जैन महाकाल मंदिर में गर्लफ्रेंड संग घूम रहा था मुस्लिम युवक : माथे पर तिलक, गले में तुलसी माला…भगवा वस्त्र… ऐसे पकड़ा गया

मध्य प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बजरंद दल ने दूसरे समुदाय के युवक को पकड़ा, जो हिंदुओं की तरह गले में तुलसी की माला, माथे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अब एलएमवी लाइसेंस धारक भी चला सकते -7500 किलोग्राम तक के कमर्शियल वाहन : सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश

अब हल्के मोटर वाहन यानी एलएमवी लाइसेंस धारक भी 7500 किलोग्राम तक के कमर्शियल वाहन चला सकेंगे. दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार (6 नवंबर 2024) को इसे लेकर बड़ा फैसला सुनाया. अदालत ने ये...
हिमाचल प्रदेश

प्रत्येक विस क्षेत्र में बनेगा आदर्श स्वास्थ्य संस्थान: शांडिल

स्वास्थ्य मंत्री ने निशुल्क मेगा मेडिकल कैंप का किया शुभारंभ धर्मशाला, 26 जुलाई। वर्तमान सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कृत संकल्प है इसी दिशा में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में...
Translate »
error: Content is protected !!