थर-थर कांपा मनचला : युवती ने सरेआम थप्पड़ जड़े …तू अपनी मां का नंबर दे..इधर छेड़छाड़ का आरोपी युवक कहता है कि दीदी मेरे पास फोन नहीं

by

एएम नाथ ।  हिमाचल प्रदेश के शिमला का सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को बताया जा रहा है, यहां चौपाल के ठाना गांव में स्कूल से घर जा रही एक छात्रा के साथ युवक छोड़खानी करता है. इस घटना की वायरल वीडियों छात्रा युवक पर चिल्लाती हुई दिखाई दे रही है।

इस वीडियो में युवक की शर्मनाक हरकतों पर छात्रा एक बाद एक थप्पड़ जड़ती चली जाती है, जबकि युवक वीडियो में संदिग्ध एक्सप्रेशन दे रहा है।  एक तरफ युवक को यूपी का निवासी बताया जा रहा है तो वहीं सरेआम छोड़खानी के खिलाफ छात्रा की बुलंद हौंसलों को सराहना मिल रही है. जानें पूरा मामला?

मनचले को सबक सिखाया :  सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में छात्रा चीखती-चिल्लाती नजर आ रही है. छात्रा पहले युवक को थप्पड़ जड़ती है और मनचले से फोन मांगती है. युवक ,की संदिग्ध हरकतों पर पहले तो छात्रा युवक को ढंग से लताड़ती है और कहती है कि पहले तू अपनी मां का नंबर दे. इधर छेड़छाड़ का आरोपी युवक कहता है कि दीदी मेरे पास फोन नहीं है. ये सुनते ही छात्रा भड़क जाती है और युवकी लगातार थप्पड़ लगाती रहती है।

मां बहन नहीं है क्या तेरी?  सरेआम छेड़खानी का विरोध करते हुए छात्रा कहती है कि तेरे घर में मां-बहन नहीं हैं क्या? बीवी बच्चे नहीं हैं क्या? इस दौरान छात्रा न सिर्फ युवक की कड़ी मरम्मत करती नजर आ रही है, बल्कि घटना की वीडियो भी रिकॉर्ड कर रही है. छात्रा का आरोप है कि युवक उसे गाड़ी में बार-बार साथ चलने के लिए कह रहा था, जिसके जवाब में छात्रा ने कई बार कहा कि वो अपने आप घर चली जाएगी, लेकिन युवक जबरदस्ती करने लगा।

छात्रा ने किया पर्दाफाश

इस घटना के दौरान युवक घटनास्थल से चले जाने के बजाए छात्रा की ओर कदम बढ़ा रहता है, जबकि छात्रा अपनी हिम्मत बांधते हुए युवक को वहां से जाने की चेतावनी देती है. वीडियो में छात्रा को कहते सुन सकते हैं कि मेरा घर आगे मोड़ पर ही है, अगर अपने पिता को शिकायत कर दी तो वो तुझे छोड़ेंगे नहीं।

इस घटना के दौरान सड़क पर भीड़ इकट्ठी हो जाती है, जबकि युवक वहां से जाने का नाम नहीं लेता और वहीं खड़ा रहता है. इस वीडियो में छात्रा ने युवक की बाइक भी दिखाई है. वहां खड़े दूसरे राहगीर जब छात्रा को हेल्प के लिए पूछते हैं तो वो मना कर देती है।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

23वां राज्य स्तरीय ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट स्थगित 

टूर्नामेंट समिति ने प्रशासनिक कारणों से निर्णय लिया गढ़शंकर, 18 जनवरी: ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट समिति गढ़शंकर द्वारा फरवरी में बबर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल स्टेडियम में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जटकरी पंचायत के गांव दुफेई में किया गया आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन

चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली एवं गतिबिधियों सहित मुफ्त फोन सेवा 1098 की विस्तार से दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर चल रही ब्लैकमेलिंग, बाल-मजदूरी, बाल-विवाह की बुराई व बाल-शोषण को लेकर हुई विशेष चर्चा...
article-image
पंजाब

स्टेट जुडो चैम्पियनशिप में वैभव ओहरी ने स्वर्ण पदक हासिल कर किया जिला का नाम रोशन : खन्ना खन्ना ने वैभव को किया सम्मानित, भविष्य में और बड़ी उपलब्धि हासिल करने की जताई आशा

होशियारपुर 16 अक्टूबर : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने पंजाब स्कूल स्टेट जुडो चैंपियनशिप अंडर 17 वर्ग में होशियारपुर के वैभव ओहरी द्वारा स्वर्ण पदक हासिल करने पर उसको सम्मानित किया। इस मौके...
Translate »
error: Content is protected !!