थल सेना अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 22 तक : कर्नल बीएस भंडारी

by
हमीरपुर 20 मार्च। थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल बीएस भंडारी ने बताया कि थल सेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 22 मार्च को रात 11ः59 बजे तक किया जा सकता है। उन्होंने सभी पात्र एवं इच्छुक उम्मीदवारों से आग्रह किया है कि वे समय रहते अपना ऑनलाइन पंजीकरण करवा लें। पंजीकरण के लिए अंतिम तिथि का इंतजार न करें, क्योंकि अंतिम दिन अधिक भीड़ होने की स्थिति में उम्मीदवारों को दिक्कत हो सकती है।
निदेशक ने बताया कि निर्धारित अवधि में ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की पहले ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा होगी और उसके बाद भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। आवेदन के इच्छुक एवं पात्र युवा वेबसाइट – ज्वाइनइंडियनआर्मी.एनआईसी.इन joinindianarmy.nic.in पर लॉग इन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण करवाने वाले उम्मीदवार का एक्टिव मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी होनी चाहिए, ताकि भविष्य में उससे संपर्क किया जा सके। पंजीकरण के समय उम्मीदवार अपनी सुविधा के अनुसार पांच संभावित परीक्षा केंद्रों के नाम दें। उम्मीदवारों को पहले तीन स्थानों में से किसी एक को परीक्षा केंद्र के रूप में आवंटित करने का प्रयास किया जाएगा। आवंटित परीक्षा केंद्र को बदलने के लिए कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा और उम्मीदवार को लिखित परीक्षा के लिए निर्धारित तिथि एवं समय के अनुसार ही रिपोर्ट करनी होगी।
कर्नल बीएस भंडारी ने बताया कि आवेदन के समय उम्मीदवार अपना आधार नंबर अवश्य लिखें तथा अपना नवीनत्तम फोटो ही अपलोड करें। परीक्षा के समय उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड का रंगीन प्रिंट और आधार कार्ड साथ लाना होगा।
निदेशक ने बताया कि आवेदन के संबंध में उम्मीदवारों के मार्गदर्शन के लिए वेबसाइट पर वीडियो भी अपलोड किए गए हैं। इन वीडियो को देखकर युवा आसानी से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा के अभ्यास के लिए भी ऑनलाइन लिंक दिए गए हैं। इन लिंक पर क्लिक करके उम्मीदवार ऑनलाइन परीक्षा का अभ्यास कर सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

आरएस टैली सर्विसिज़ हैदराबाद में भरें जाएंगे 250 पद : 2 मई को जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय ऊना में आयोजित होगा साक्षात्कार

ऊना, 29 अप्रैल – मैसर्ज़ आरएस टैली सर्विसिज़ हैदराबाद द्वारा 2 मई को प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एसएमसी शिक्षकों से भरे जाएंगे एलडीआर कोटे के 143 पद

एएम नाथ। शिमला : शिक्षा विभाग में सीमित सीधी भर्ती (एलडीआर) के माध्यम से एसएमसी शिक्षकों से विभिन्न श्रेणियों (टीजीटी, शास्त्री, डीएम, एलटी) के 143 पदों को भरा जाएगा। इस संबंध में सरकार की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कायर तानाशह कान खोलकर सुन ले, अरविंद केजरीवाल के साथ पूरा देश खड़ा – मुख्यमंत्री भगवंत मान

नई दिल्ली : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अरविंद केजरीवाल के घर पहुंचे हैं। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद भगवंत मान केंद्र सरकार पर हमलावर हैं।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

यदि दम है, तो प्रदेश सरकार एफिडेविट देकर बताए कि केंद्र सरकार ने आपदा के दौरान हिमाचल की कोई मदद नहीं की : अनुराग ठाकुर

देहरा : हिमाचल प्रदेश में आपदा के बाद चल रहे राहत कार्य के बीच राजनीति लगातार गरमाती हुई नजर आ रही है। हिमाचल प्रदश प्रवास पर कांगड़ा पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मुख्यमंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!