थैलेसीमिया के मरीजों को अब ब्लड फिल्टर के लिए नहीं होना पड़ेगा परेशानः DC कोमल मित्तल

by

सिविल अस्पताल में थैलेसीमिया के 40 बच्चों के इलाज के लिए रहेगी आसानीः डा. सीमा गर्ग

होशियारपुर, 6 अगस्त :डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के प्रयासों से लुधियाना ब्रेवरेज बाटलिंग प्लांट की ब्रांच मिंट मेड, ऊना रोड होशियारपुर के प्रतिनिधियों की ओर से 20 लाख रुपए के करीब की लागत से जर्मनी मेड 500 फिल्टर स्वास्थ्य विभाग को भेंट किए गए। डिप्टी कमिश्नर ने इस दौरान कहा कि थैलेसीमिया के मरीजों को अब ब्लड फिल्टर के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। उन्होंने लुधियाना ब्रेवरेज के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी इस कोशिश से थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के इलाज में आसानी रहेगी।

इस मौके पर आर.बी.एस.के इंचार्ज-कम-जिला टीकाकरण अधिकारी डा. सीमा गर्ग ने जानकारी सांझा करते हुए बताया कि थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को ब्लड चढ़ाने के समय बैड साइड कंपोनेंट फिल्टर की जरुरत पड़ती है। यह फिल्टर बच्चों को चढ़ाए गए खून के माध्यम से सफेद ब्लड सैलों को अधिक मात्रा में शरीर में दाखिल होने से रोकता है। परंतु पिछले काफी समय से सरकारी तौर पर यह फिल्टर उपलब्ध नहीं है। पीड़ित बच्चों के मां-बाप के लिए इन फिल्टरों, जिनकी कीमत काफी ज्यादा है, का खर्चा उठाना मुश्किल है। फिल्टरों की कमी के कारण मजबूरीवश पीड़ितों को पी.जी.आई या मैडिकल कालेजों की ओर रैफर करना पड़ता है। इस बात को ध्यान में रखते ही डिप्टी कमिश्नर की ओर से यह प्रयास किया गया है। वर्णनीय है कि मई 2024 में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत सिविल अस्पताल होशियारपुर में एयर कंडीशन्ड थैलेसीमिया वार्ड का उद्घाटन किया गया था।

डिप्टी कमिश्नर की ओर से यह फिल्टर सिविल सर्जन डा. बलविंदर कुमार डुमाणा व जिला टीकारण अधिकारी डा. सीमा गर्ग को दिए गए। इन फिल्टरों को सिविल अस्पताल में पहुंचा दिया गया है। सिविल सर्जन डा. बलविंदर कुमार डुमाणा व डा. सीमा गर्ग ने इस परोपकारी कार्य के लिए डिप्टी कमिश्नर, जिला विकास फैलो जोया सिद्दिकी व बाटलिंग प्लांट कंपनी लुधियाना ब्रेवरेज का आभार व्यक्त किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

शिरोमणी अकाली दल ने पूर्व गृह मंत्री बूटा सिंह पर जातिवादी टिप्पणी करने के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए राजा वडिंग के खिलाफ एसएसपी को दी लिखित शिकायत

तरनतारन :  शिरोमणी अकाली दल ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष (पीपीसीसी) अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के खिलाफ पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री बूटा सिंह पर जातिवादी और अनुसूचित जाति समुदाय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने...
article-image
पंजाब

किसानों ने CM भगवंत मान को अब क्या दी चुनौती….मुख्यमंत्री भगवंत मान की कुर्सी भी लगाई जाएगी

चंडीगढ़।  संयुक्त किसान मोर्चा- राजनीतिक के किसान संगठनों के साथ तीन मार्च को चल रही बैठक बीच में ही छोड़कर जाने वाले मुख्यमंत्री भगवंत मान  को एक बार फिर किसान संगठनों ने बैठक में...
article-image
पंजाब

कांग्रेसी नेता सीरा हत्याकांड मामले में आठ आरोपी गिरफ्तार : 3 जनवरी को गोली मारकर किया था मर्डर

मोगा :  सीआईए इंचार्ज मोगा द्वारा चलाए गए संयुक्त आपरेशन के तहत गांव भिंडर कलां में तीन जनवरी 2026 को कांग्रेसी नेता सीरा की हत्या के आरोप में आठ आरोपित को काबू किया गया।...
article-image
पंजाब

143 ग्राम नशीला पाउडर वरामद : दो युवक ग्रिफ्तार, एनडीपीएस एकट के तहत मामला दर्ज

तलवाड़ा(राकेश शर्मा  ) तलवाड़ा पुलिस ने दो अलग अलग मामलो में संलिप्त दो लोगों को काबू किया है ।सब इंस्पेक्टर हरजीत सिंह की अगुवाई में भेड़ा गांव को जाती सड़क पर की गई नाकाबंदी के...
Translate »
error: Content is protected !!