द ग्रेट खली – हिमाचल प्रदेश में खोलेंगे रेसलिंग एकेडमी : पूर्व डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर ग्रेट खली पैराग्लाइडिंग फेस्टिवल में हुए शामिल

by

स्थानीय लोगों को रोजगार और राज्य सरकार को मिलेगा रेवेन्यू: ग्रेट खली

एएम नाथ। शिमला, 18 अक्टूबर। पूर्व डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर द ग्रेट खली ने कहा कि पैराग्लाइडिंग फेस्टिवल जैसी गतिविधियों से प्रदेश में पर्यटन की बढ़ावा मिलेगा।  पर्यटक हिमाचल प्रदेश की और आकर्षित होंगे। खली ने राज्य में रेसलिंग एकेडमी खोलने का ऐलान किया। इससे स्थानीय लोगों को भी रोजगार मिलेगा और सरकार को भी रेवेन्यू आएगा।

शुक्रवार को पूर्व डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर द ग्रेट खली यहां शिमला के साथ इलाके जुन्गा में चल रहे ‘फ्लाइंग फेस्टिवल’ में शामिल

हाेने आए थे। फलाइंग फेस्टिवल पर ग्रेट खली ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियों से प्रदेश में पर्यटन की बढ़ावा मिलेगा। पर्यटक हिमाचल प्रदेश की और आकर्षित होंगे। उन्होंने कहा कि वह प्रदेश में रेसलिंग एकेडमी खोलेंगे। इससे पर्यटन के साथ इससे स्थानीय लोगों को भी रोजगार मिलेगा और सरकार को भी रेवेन्यू आएगा। ग्रेट खली ने कहा कि वह प्रदेश के युवाओं से अपील करते हैं कि युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए और खेलों को बढ़ावा देना चाहिए। अगर कोई बच्चा या युवा नशा करता है तो सिर्फ वो ही परेशान नहीं हाेता बल्कि उसके साथ उसका परिवार, सगे-सबंधी व सोसायटी भी तबाह होती है। उन्होंने कहा कि युवाओं को भारत और एजुकेशन का नशा करना चाहिए। खली ने कहा कि वह हिमाचल प्रदेश में रेसलिंग अकादमी के लिए जगह देख रहे है। सेंटर जगह ढूंढ कर अकादमी शुरू करेंगे जहां पूरे हिमाचल व बाहर से भी खेलने में रुचि रखने वाले युवाओं को आसानी से सकें।

उल्लेखनीय है कि शिमला के जुन्गा में चार दिवसीय पैराग्लाइडिंग फेस्टिवल चल रहा है। इस पैरा ग्लाइडिंग चैम्पियनशिप में हिमाचल के अलावा विभिन्न प्रदेशों के लगभग 40 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ट्रक और रोडवेज की आमने-सामने की भिडंत में 2 लोगों की मौत, 15 घायल

फाजिलका : फाजिल्का-मलौट रोड पर बुधवार सुबह एक भयानक सड़क हादसा हुआ। टाहलीवाला बोदला गांव के पास एक बस और कैंटर ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे से मौके पर भारी हंगामा हो...
article-image
पंजाब

नशेड़ी नाती ने ही रची थी एनआरआई नानी को लूटने की साजिश… गिरफ्तार 

जालंधर।‌  लाजपत नगर में 14 जनवरी को दिनदहाड़े हुई एनआरआई महिला से लूट की वारदात का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस मामले में पीड़िता का रिश्ते में नाती लगने वाला युवक ही...
article-image
पंजाब

श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र में लोगों के साथ नहीं खत्म होगा रिश्ता – मनीष तिवारी

ब्लॉक माजरी के सरपंचों की बैठक में हुए शामिल; सरपंच बोले – खरड़, 27 अप्रैल: चण्डीगढ़ लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के सांझा उम्मीदवार और पूर्व केन्द्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा ब्लॉक माजरी के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

20 करोड़ लोन का फर्जीवाड़ा : बैंस की जमानत रद्द करने के लिए हाईकोर्ट पहुंची सरकार

एएम नाथ। शिमला : 20 करोड़ रुपये के लोन धोखाधड़ी मामले में हिमाचल हाईकोर्ट में राज्य सरकार ने शुक्रवार को स्टेटस रिपोर्ट पेश की। इसमें कहा गया कि याचिकाकर्ता पूछताछ के दौरान जांच एजेंसियों...
Translate »
error: Content is protected !!