दरबारा सिंह ने अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर( विकास) के तौर पर पद्भार संभाला

by

होशियारपुर: 2012 बैच की पी.सी.एस अधिकारी दरबारा सिंह ने आज अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) के तौर पर पदभार संभाल लिया है। इससे पहले वे डिप्टी डायरेक्टर स्थानीय निकाय जालंधर में तैनात थे। पद्भार संभालने के दौरान उन्होंने कहा कि सरकार की हर योजना मुख्यत: मगनरेगा व घर-घर रोजगार मिशन का लाभ सही लाभार्थी तक पहुंचाना उनकी मुख्य प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जिले के गांवों में 100 प्रतिशत कोविड टीकाकरण व ग्रामीण विकास के लक्ष्य को पूरा करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि होशियारपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में चलाए जा रहे विकास कार्यों में तेजी लाने के अलावा जन समस्याओं का समयबद्ध तरीके से निपटारा किया जाएगा।
ए.डी.सी ( विकास) ने कहा कि जिला वासियों को निर्विघ्न सुचारु ढंग से अलग-अलग सेवाएं मुहैया करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात के नेतृत्व में जिले में सरकार की अलग-अलग योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास को लेकर सरकारी योजनाओं को और भी ज्यादा प्रभावी ढंग से जिले में लागू किया जाएगा ताकि सही समय पर लोगों को सरकारी सुविधाओं का लाभ मिल सके।
वर्णनीय है कि दरबारा सिंह एस.डी.एम कपूरथला, डी.टी.ओ. होशियारपुर, अतिरिक्त चीफ एडमिनिस्ट्रेटर ग्लाडा, आर.टी.ए. जालंधर, अतिरिक्त चीफ एडमिनिस्ट्रेटर जे.डी.ए, आर.टी.ए. अमृतसर व डिप्टी डायरेक्टर स्थानीय निकाय के तौर पर सेवाएं दे चुके हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

छुट्टी पर आए सैनिक का कार में मिला शव : हत्या के आरोप में 3 गिरफ्तार

रोपड़ :  श्री चमकौर साहिब में उस समय सनसनी फैल गई जब छुट्टी पर घर आए फौजी का शव संदिग्ध हालात में एक कार से बरामद हुआ। मृतक की पहचान फौजी जवान कुलजीत सिंह...
article-image
पंजाब

शांतिपूर्वक मतदान के लिए वोटरों व पोलिंग स्टाफ का धन्यवाद किया जिला चुनाव अधिकारी ने

10 मार्च को होगी जिले के 7 विधान सभा क्षेत्रों की गिनती होशियारपुर, 20 फरवरी: जिला चुनाव अधिकारी श्रीमती अपनीत रियात ने निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए जहां आज अलग- अलग पोलिंग बूथों का...
article-image
पंजाब

2 लोगों की मौत – तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल को मारी टक्कर

पटियाला :  समाना-पटियाला रोड पर एक तेज रफ्तार कार ने एक कार को टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, कार ने पहले असरपुर गांव के पास एक...
article-image
पंजाब

किरती किसान यूनियन का जिला अधिवेशन आयोजित : जगतार सिंह भिंडर जिला प्रधान और कुलविंदर सिंह चाहल जिला सचिव निर्वाचित

गढ़शंकर, 11 अगस्त: आनंदपुर साहिब रोड स्थित बाबा बंदा सिंह बहादुर गुरुद्वारा साहिब में किरती किसान यूनियन जिला होशियारपुर का जिला डेलीगेट अधिवेशन आयोजित किया गया। अधिवेशन में संगठन की पिछली गतिविधियों की समीक्षा...
Translate »
error: Content is protected !!