दवाई असली है या निकली, QR कोड से चलेगा पता : केंद्र सरकार ने दवाओं में इस्तेमाल होने वाले एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रीडिएंट्स पर QR कोड डालना अनिवार्य कर दिया

by

नालागढ़ : केंद्र सरकार ने दवाओं में इस्तेमाल होने वाले एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रीडिएंट्स पर QR कोड डालना अनिवार्य कर दिया है। यह नया नियम पहली जनवरी 2023 से लागू हो गया है। QR कोड लगाने से असली और नकली दवाओं की पहचान में आसानी तो होगी ही, साथ ही इससे कच्चे माल के सप्लायर से लेकर दवा बनाने वाली कंपनी को ट्रैक करना आसान होगा। फार्मास्युटिकल फर्म का पता लगाना आसान होगा। यह जानकारी हासिल करना भी आसान हो जाएगा कि दवा के फॉर्मूले के साथ कोई छेड़छाड़ की गई है या नही। इसके अलावा API उत्पाद कहां से आया और कहां जा रहा है, इसे भी ट्रैक किया जा सकेगा।
हिमाचल दवा निर्माता संघ के अध्यक्ष डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय अरसे से दवा उद्योग को गुणवत्तापूर्ण API उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रहा है। इसके तहत ही बार कोडिंग को अनिवार्य किया गया है। विभिन्न दवा संगठन भी इस संदर्भ में काफी समय से नियम बनाने की मांग कर रहे थे। इसी मांग के मददेनजर ड्रग्स टेक्निकल एडवाइजरी बोर्ड ने जून 2019 में बार कोडिंग के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। कई रिपोर्ट में दावा किया जा चुका है कि देश में 3 प्रतिशत दवाएं घटिया गुणवत्ता की हैं। ऐसे में अगर QR कोड में निर्माता और बैच नंबर की जानकारी होगी। साथ ही उत्पाद की एक्सपायरी और आयातक की जानकारी भी मिलेगी। हिमाचल दवा निर्माता संघ के अध्यक्ष डॉ. राजेश गुप्ता ने कहा कि API पर QR कोड के लागू होने से आयातक से लेकर दवा निर्माता तक की ट्रैकिंग की जा सकेगी। इस कदम से API की कालाबाज़ारी पर भी रोक लगेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

खाटू श्याम मंदिर हरिपुर संडोंली में भक्तमाल कथा चौथा दिन : कथा में गोस्वामी तुलसीदास व शत्रुघन्न चरित्र के बारे विस्तार से बताया

बद्दी, 18 जुलाई (तारा) : बद्दी के संडोली स्थित खाटू श्याम मंदिर में गुप्त नवरात्रों के उपलक्ष्य में आयोजित भक्तमाल कथा के चौथे दिन मेहलोग के अंतरराष्ट्रीय कथा व्यास पंडित जगमोहन दत्त शास्त्री ने संत...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

डीसी गंधर्वा राठौड़ ने सुजानपुर की पंचायतों का दौरा करके विकास कार्यों का लिया जायजा : टीहरा के ऐतिहासिक किले के इतिहास और इसके रखरखाव की व्यवस्था की जानकारी भी ली

एएम नाथ। सुजानपुर 17 जनवरी। जिला हमीरपुर की नवनियुक्त उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने शनिवार को सुजानपुर उपमंडल की विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा करके इन पंचायतों में जारी विकास कार्यों तथा ठोस एवं तरल...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भाजपा दफ्तर के बाहर तेज धमाका : जांच में जुटी चंडीगढ़ पुलिस; शहर में अलर्ट

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित भाजपा दरफ्तर के बाहर धमाका होने से वहां अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी है। घटना की सूचना मिलते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अग्निवीर भर्ती रैली…अणु के ग्राउंड में 26 सितंबर से शुरू होगी : डीसी गंधर्वा राठौड़ ने भर्ती रैली के प्रबंधों को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक

लगभग 4571 युवाओं का होगा ग्राउंड टेस्ट, मेडिकल और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एएम नाथ। हमीरपुर 23 जुलाई। थल सेना में अग्निवीर भर्ती के तहत विभिन्न श्रेणियों के पदों के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा पास करने...
Translate »
error: Content is protected !!