दशहरे की तैयारियों में न रहे कोई कमी, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का रखा जाए विशेष ध्यान: ब्रम शंकर जिम्पा

by

विधायक जिम्पा और डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने श्री रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की बैठकहोशियारपुर/दलजीत अजनोहा : होशियारपुर के दशहरा ग्राउंड में श्री रामलीला कमेटी की ओर से करवाए जाने वाले दशहरा उत्सव की तैयारियों को लेकर आज विधायक ब्रम शंकर जिम्पा और डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन की मौजूदगी में दशहरा ग्राउंड में बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान दशहरा उत्सव को सुचारू, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से करवाने के लिए विभिन्न प्रबंधों पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस मौके पर विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने श्री रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ तैयारियों का जायजा लेते हुए कहा कि दशहरा लोगों की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। होशियारपुर का दशहरा विशेष पहचान रखता है और कुल्लू के दशहरे के बाद बड़े स्तर पर मनाए जाने वाले उत्सवों में शामिल है। इस पर्व को क्षेत्र के लोग बड़ी श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ मनाते हैं, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना रहती है।

विधायक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि दशहरा उत्सव के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक प्रबंध समय रहते पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि आयोजन स्थल पर साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था, पार्किंग, सुरक्षा, बिजली, पेयजल तथा अन्य जरूरी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने स्पष्ट किया कि तैयारियों में किसी भी स्तर पर कमी नहीं रहनी चाहिए और सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाएं।

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने कहा कि दशहरा उत्सव के दौरान लोगों की सुरक्षा और सुविधा जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने सिविल और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयोजन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन और अन्य जरूरी प्रबंधों की उचित योजना बनाई जाए। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें और आयोजन से पहले व्यवस्थाओं की समीक्षा सुनिश्चित करें, ताकि उत्सव शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

बैठक में मेयर प्रवीण सैनी, सहायक कमिश्नर (ज) डॉ. सुमित मुध, श्री रामलीला कमेटी के प्रधान गोपीचंद कपूर सहित कमेटी के अन्य पदाधिकारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

श्री ब्राह्मण सभा गढ़शंकर दुआरा भगवान श्री परशुराम जी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई

गढ़शंकर । स्थानीय भगवान परशुराम भवन गढ़शंकर में श्री ब्राह्मण सभा गढ़शंकर दुआरा श्री ब्राह्मण सभा (रजि.) गढ़शंकर के अध्यक्ष ठेकेदार कुलभूषण शौरी के नेतृत्व में भगवान श्री परशुराम जी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई...
article-image
पंजाब

सरकार की ओर से नशों के खिलाफ शुरू की मुहिम सराहनीय पर इस मुहिम के गरीब परिवार न शिकार हों जाए : भाजपा नेता ठंडल

* नशों को रोकना नेताओं की ड्यूटी नहीं पुलिस की ड्यूटी : सोहन सिंह ठंडल * पुलिस की ओर से बड़े तस्करों को गिरफ्तार करने से नशों पर अंकुश लग सकता : ठंडल *...
article-image
पंजाब

भूपेश बघेल के साथ बैठक में भी क्यों नहीं निकल पाया पंजाब कांग्रेस की कलह का समाधान…..कहां फंसी है बात?

चंडीगढ़ :  पंजाब में कांग्रेस की अंदरुनी कलह कांग्रेस आलाकमान के लिए सिरदर्द बन गई है। पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस खुद में ही फंसती नजर आ रही है। दरअसल, पंजाब कांग्रेस...
article-image
पंजाब

चक्क फुल्लू को मिला सोलर सिस्टम : गांव की प्रगति की ओर बढ़ाया एक और कदम – डिप्टी स्पीकर रौड़ी

गढ़शंकर , 20 मई :  पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर और गढ़शंकर हलके के विधायक जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने आज गांव चक्क फुल्लू को सोलर सिस्टम सौंपकर नवीन तकनीकों के माध्यम से सतत...
Translate »
error: Content is protected !!