दशहरे के दिन दशहरा ग्राउंड होशियारपुर के आस-पास ड्रोन कैमरा चलाने व उड़ाने पर लगाई पाबंदी : जिला मजिस्ट्रेट कोमल मित्तल

by

होशियारपुर, 12 अक्टूबर:  जिला मजिस्ट्रेट होशियारपुर कोमल मित्तल ने फौजदारी संहिता संघ 1973(1974 का एक्ट नंबर 2) की धारा 144 के अंतर्गत प्राप्त हुए अधिकारों का प्रयोग करते हुए दशहरा ग्राउंड होशियारपुर के आस-पास 24 अक्टूबर 2023 (दशहरा) को ड्रोन कैमरा चलाने/उड़ाने पर पाबंदी लगाई है।
जारी आदेश में कहा गया है कि एस.एस.पी होशियारपुर की ओर से पत्र के माध्यम से प्रार्थना की गई है कि 24 अक्टूबर को जिला होशियारपुर में दशहरे का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाना है, जिसमें मुख्य मंत्री पंजाब विशेष तौर पर पधार रहे हैं। इस दौरान शहर में मनाए जाने वाले दशहरे में जनता का काफी इक्_ होता है। हिमाचल प्रदेश व आस-पास के जिलों के काफी लोग इस दशहरे के त्यौहार को देखने के लिए आते हैं। इस लिए सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए जिला होशियारपुर में प्राइवेट संस्थानों की ओर से बिना मंजूरी के ड्रोन कैमरा चलाने पर पाबंदी लगाने संबंधी आदेश जारी किए जाएं।
—–

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कर्नल बाठ से मारपीट मामला : हाई कोर्ट सख्त, IPS अधिकारी को किया तलब

चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने सोमवार को चंडीगढ़ पुलिस की विशेष जांच टीम के प्रमुख आईपीएस अधिकारी को तलब करते हुए बुधवार को व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश होने के आदेश दिए...
article-image
पंजाब

एबीवीपी जालंधर विभाग संयोजक श्री अंकित कुंद्रा द्वारा विचार आधारित संगोष्ठी में संबोधन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी), होशियारपुर द्वारा राष्ट्रीय छात्र दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 9 जुलाई 2025 को सनातन धर्म सर्वहितकारी विद्या मंदिर, होशियारपुर में एबीवीपी की वैचारिक नींव विषय पर...
article-image
पंजाब

किसान संगठनों ने केंद्र व हरियाणा सरकार का पुतला फूंका केंद्र व हरियाणा सरकार का पुतला फूंका

गढ़शंकर,23 फरवरी: आज यहां संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर जम्हूरी किसान सभा, कुल हिंद किसान सभा और किर्ती किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं द्वारा आनंदपुर साहिब चौक गढ़शंकर में केंद्र और हरियाणा की भाजपा...
article-image
पंजाब

जेजों दोआबा-जालंधर ट्रेन पुनः शुरू करने हेतु रोष प्रदर्शन

गढ़शंकर : अखिल भारतीय किसान सभा, कंडी संघर्ष समिति और क्षेत्र के सभी लोगों ने जेजों दोआबा-जालंधर ट्रेन को पुनः शुरू न करने के विरोध में सतनौर बडेसरों रेलवे स्टेशन पर रोष प्रदर्शन किया।...
Translate »
error: Content is protected !!