दातर दिखाकर लूटपाट करने वाले तीन आरोपियों को नवांशहर पुलिस ने किया गिरफ्तार : पूछताछ में 14 वारदातों को दिया अंजाम, तीन मामले दर्ज 

by
एक आरोपी घर वालों के लिए गया है इटली परंतु जालंधर में किराए के मकान में रहकर गैंग के साथ करता रहा लूटपाट
नवांशहर, 25 सितंबर –  जिला पुलिस के लिए सिरदर्द बने मोटरसाइकिल लुटेरे के गिरोह को सीआईए स्टाफ की मदद से काबू कर लिया गया। आरोपियों पर जिले में तीन लूट के मामले पहले ही दर्ज है। पूछताछ के दौरान कुल 14 वारदातें करने की बात कबूली है, 11  लोगों ने शिकायत दर्ज नहीं करवाई, जिनके बारे में पुलिस अब जानकारी जुटा रही है। एसपी(डी) डॉ मुकेश कुमार ने आरोपियों की गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि गांव भान मजारा निवासी नंदलाल ने थाना सदर पुलिस को बताया कि वह 21 सितंबर को अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर लंगड़ोआ बस अड्डे पर खड़ी अपनी बेटी को लेने के लिए गए थे, वापस आते हुए गांव की एक नहर के पास मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात नौजवानों ने उन्हें घेर लिया तथा दातार के बल पर उनकी बेटी का पर्स छीन लिया जिसमें करीब 1600 रुपए तथा उसके जरूरी कागजात थे। उन्होंने अपने तौर पर खोज की तो पता चला कि उनकी बेटी का पर्स गांव सोना निवासी हरकीरत सिंह, जसपाल सिंह भारटा खुर्द, जसप्रीत सिंह ने छीना है। इस संबंध में थाना सदर पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई करते हुए व्यक्तियों को काबू कर उनके खिलाफ धारा 307, 3 (5), 317 (2) बीएनएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।आरोपी हरकीरत सिंह व जसपाल के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का एक-एक मामला दर्ज है।उन्होंने बताया कि आरोपी वारदात के दौरान छिना गया मोबाइल फोन किसे बेचते थे, इसकी भी जांच की जा रही है। इससे पहले गांव बैरसियां के पास सास बहू को स्कूटी से धक्का देकर गिराने और पर्स छीनने की वारदात भी इन्हीं लुटेरों ने की थी, जिसमें स्कूटी पर ही सवार एक मासूम बच्चे का बाजू भी फ्रैक्चर हो गया था। उन्होंने बताया कि भारटा खुर्द निवासी आरोपी जसप्रीत सिंह ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसने अपने घर वालों व रिश्तेदारों में बताया हुआ है कि वह इस समय इटली में रह रहा है, लेकिन वह जालंधर में किराए का मकान लेकर रहता था तथा रोजाना वारदात करने के लिए नवांशहर आता था तथा शाम को फिर से जालंधर चला जाता था। उन्होंने बताया कि बैरसियां, दुपालपुर और भान मजारा गांव में दातार दिखाकर हजारों का कैश तथा मोबाइल की इन तीनों आरोपियों ने लूट की है। नवांशहर पुलिस ने उक्त तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करके मानयोग अदालत में पेश करके रिमांड हासिल किया जा रहा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Adequate Supply of Petrol, Diesel,

Meeting held with petrol pump and gas agency representatives; Strict action against hoarders Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Mar.11 : In view of the current situation, Deputy Commissioner Ashika Jain stated on Wednesday that there is sufficient availability...
article-image
पंजाब

कर्मचारियों व पेंशनरों के संयुक्त मोर्चे के आह्वान पर सरकार की लारों की गठरी फूंकी

गढ़शंकर, 6 अगस्त : मुलाजिम तथा पेंशनर संयुक्त फ्रंट द्वारा मुख्यमंत्री द्वारा मीटिंगों से बार-बार मुनकर होने के खिलाफ सरकार के लारों की गठरी फूंकने के आह्वान पर पंजाब मुलायम तथा पेंशनर संयुक्त फ्रंट...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

30 फीट गहरी खाई में गिरी : मनाली में जिपलाइन से गिरी 12 साल की लड़की

मनाली : हिमाचल प्रदेश के मनाली में जिपलाइन राइड के दौरान बड़ा हादसा हो गया. 12 साल की एक बच्ची जिपलाइनर से थोड़ी ही दूर गई थी कि अचानक कमर पर बंधी बेल्ट टूट...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बच्चों के बीच पहुंच कर उनसे अपनत्व के साथ घुल-मिल गए DC जतिन लाल : बच्चों संग खूब हंसी ठिठोली की, गप्पें लड़ाईं और बातों बातों में उन्हें जीवन के कई सबक और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी

2 नए गैर आवासीय प्रशिक्षण केंद्रों का किया लोकार्पण ऊना, 28 अगस्त. उपायुक्त जतिन लाल ने बुधवार को हरोली उपमंडल के तहत पंडोगा-1 और पंडोगा-3 में स्थापित नए गैर आवासीय प्रशिक्षण केंद्रों का उद्घाटन...
Translate »
error: Content is protected !!