दामाद ने ससुर-साले की गोलियां मारकर उतारा मौत के घाट : दामाद के घर घरेलू झगड़े को सुलझाने गए थे पिता पुत्र

by

संगरूर :  शादीहरी गांव में एक बेहद खौफनाक मामला सामने आया है, जहां घरेलू झगड़े को सुलझाने आए पिता-पुत्र को उनके ही दामाद ने गोली मारकर हत्या कर दी।

इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दामाद मौके से फरार हो गया. इस घटना के बाद इलाके में डर का माहौल फैल गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. यह डबल मर्डर बुधवार देर रात की बताई जा रही है. मृतकों की पहचान ससुर लखबीर सिंह और साला जगसीर सिंह के रूप में हुई है, जबकि आरोपी गुरविंदर सिंह है।

जानकारी के मुताबिक, गुरविंदर सिंह की शादी पटियाला के बसी रसूलि के लखबीर सिंह की बेटी वीरपाल कौर से हुई थी. दोनों पति-पत्नी के बीच काफी लंबे समय से घरेलू विवाल चल रह था. इसी विवाद को सुलझाने के लिए बुधवार की रात लखबीर सिंह अपने बेटे जगसीर सिंह के साथ बेटी वीरपाल कौर के घर शादीहरी गांव पहुंचे थे।

बातचीत के दौरान मामला शांत होने के बजाय और बिगड़ गया. मामला इतना बिगड़ गया कि गुस्से में आकर आरोपी गुरविंदर सिंह ने अपने ससुर लखबीर सिंह और साले जगसीर सिंह पर गोलियां चला दीं. गोलियां लगते ही दोनों जमीन पर गिर पड़े और मौके पर ही दम तोड़ दिए. इस घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए।

इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी दामाद तुरंत मौके से फरार हो गया. हालांकि जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी दामाद की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि वह जल्द ही आरोपी गुरविंदर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज देंगे।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Pain of Families Who Lost

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/July 7 : Dr. Raj Kumar Chabbewal, Member of Parliament from Hoshiarpur, expressed deep sorrow over the tragic bus accident near Dasuya on Monday morning, in which nine people lost their...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शहर में ट्रैफिक लाइटों का खराब होना ट्रैफिक नियमों के उलंघन का कारण : खन्ना

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा :  भाजपा के पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा की पंजाब सरकार के आदेशों पर पुलिस ट्रैफिक नियमों की उलंघना करने के चलते लोगों के धड़ाधड़ चालान काट रही...
article-image
पंजाब

कर्मचारी व जनतक संगठनो ने शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

गढ़शंकर : पंजाब सबऑर्डिनेट सर्विस फेडरेशन और जनसंगठनों दुआरा स्थानीय गांधी पार्क में विशाल रैली के बाद शिक्षा मंत्री पंजाब हरजोत सिंह बैंस का पुतला बंगा चौक पर फूंका गया और शिक्षा मंत्री के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

नौकरी दिलाने का झांसा देकर 4.66 लाख ठगे, फर्जी ट्रेनिंग और एडमिट कार्ड का भी आरोप

युवक को रेलवे में नौकरी का सपना दिखाकर मैनपुरी में कराई 15 दिन की कथित फर्जी ट्रेनिंग; कपूरथला के पास छह माह काम कराने के बाद वेतन भी किया बंद शामली। गांव म्यान निवासी...
Translate »
error: Content is protected !!