दामुवाला दरबार में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह आज : विशाल भंडारा एवम जागरण

by

बीबीएन, 20 फरवरी (तारा) : बरोटीवाला हरिपुर मार्ग पर स्थित दामुवाला दरबार मे 21 फरवरी शनिवार को विशाल भंडारा एवम जागरण बड़ी धूमधाम से किया जा रहा है। दरबार के निवेदक ज्ञानी सुखदेव सिंह(बाबा जी) व भक्त बलजीत सिंह बंटी ने बताया कि दामुवाला दरबार (स्केयर मीटर कम्पनी के सामने) में गुरु बाबा लाभ सिंह की कृपा से श्री राम मंदिर व शनि मंदिर का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। शनिवार को मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया है।
प्रबंधक ज्ञानी सुखदेव सिंह व भगत बलजीत सिंह बंटी ने बताया कि शनिवार सुबह दामुवाला धाम मंदिर परिसर में शाम को सवा पांच बजे पूजन एवम प्राण प्रतिष्ठा राजेन्द्र कुमार शास्त्री के द्वारा की जाएगी। सवा छः बजे विशाल भंडारा शुरू हो जाएगा। रात्रि में माँ वैष्णो मंडल के प्रसिद्ध गायक विक्रांत (लक्की) एवम पार्टी द्वारा जागरण प्रस्तुत किया जाएगा। जिसमें प्रसिद्ध गायक मंडल द्वारा श्री राम जी का गुणगान अपनी वाणी में करेंगे। आयोजको ने आसपास के श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि समय पर पहुंच कर भंडारे का प्रसाद तथा श्री राम जी का जागरण गुणगान सुनकर अपना जीवन सफल बनायें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़क सुरक्षा नियमों की सख्ती से हो अनुपालना – DC जतिन लाल

जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित,   सड़कों को बनाएं अतिक्रमण मुक्त, अवैध रेहड़ी-फड़ी हटाने के दिए निर्देश ऊना, 10 दिसम्बर। जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक मंगलवार को उपायुक्त जतिन लाल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

स्टोन क्रशर में तोड़फोड़ करने वाला अमरीश राणा व उसका साथी गिरफ्तार

ऊना  : थाना गगरेट के तहत दर्ज एक गंभीर मामले में अमरीश राणा व उसके सहयोगी अमित मनकोटिया को पुलिस ने उसके घर से दबोच लिया है। इनके खिलाफ 16 अप्रैल 2025 को ठाकुर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नीतीश सरकार में होंगे 3 उप मुख्यमंत्री ! ये बनेंगे विधानसभा स्पीकर, मंत्रिमंडल का फार्मूला तय, चिराग का बढ़ेगा कद

पटना  : बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद एनडीए ने राज्‍य में सरकार गठन पर ध्‍यान केन्द्रित कर दिया है। जनता दल यूनाइटेड के कार्यकारी अध्‍यक्ष संजय झा और केन्‍द्रीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में एसडीएमएफ के उपयोग बारे समीक्षा बैठक आयोजित

राज्य आपदा प्रबंधन फंड से स्वीकृत कार्यों को मार्च-2026 तक पूरा करें विभाग : मुकेश रेपसवाल एएम नाथ। चम्बा :  राज्य आपदा प्रबंधन फंड के उपयोग बारे जिला मुख्यालय चंबा में एक समीक्षा बैठक...
Translate »
error: Content is protected !!