दिन दिहाड़े बाईक सवार युवकों ने ऐक्टिवा पर सवार औरत का पर्स झपटा

by

पर्स में 10 हजार की नकदी, एक मोबाइल फोन तथा जरूरी कागजात थे- ऐक्टिवा का संतुलन बिगडऩे से सवार दंपति घायल-
गढ़शंकर: आज गढ़शंकर-होशियारपुर मुख्य मार्ग पर दिन दिहाड़े बाईक सवार दो युवकों ने ऐक्टिवा पर सवार एक औरत का पर्स झपट लिया। जानकारी अनुसार आज सुबह 10 बजे के करीब राम लुभाया (60) पुत्र मेजर सिंह अपनी पत्नी सुखदेव कौर निवासी गणेशपुर थाना माहिलपुर अपनी ऐक्टिवा पर सवार होकर नवांशहर जा रहे थे। जब वे गांव सतनौर के समीप एक पैट्रोल पंप के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे मोटर साइकिल सवार दो मोने युवकों ने सुखदेव कौर की बाजू में डाला पर्स झपट लिया और गढ़शंकर की और फरार हो गए। सुखदेव कौर अनुसार पर्स में 10 हजार रूपए की नकदी, एक रैडमी कंपनी का मोबाइल फोन तथा कुछ जरूरी कागजात थे। घटना दौरान ऐक्टिवा का संतुलत बिगडऩे के कारण राम लुभाया व उसकी पत्नी सुखदेव कौर गिरकर गंभीर घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना संबंधी पुलिस को सूचित कर दिया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

जवाहर नवोदय विद्यालय फलाही मेें 31वीं रिजनल एथलेटिक्स मीट शुुरु : पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, चंडीगढ़(यू.टी) के पांच कलस्टरों के 201 विजेता खिलाडिय़ों की तीन दिवसीय 31वीं रिजनल एथलेटिक्स मीट

होशियारपुर, 27 जुलाई:  पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, चंडीगढ़(यू.टी) के पांच कलस्टरों के 201 विजेता खिलाडिय़ों की तीन दिवसीय 31वीं रिजनल एथलेटिक्स मीट जवाहर नवोदय विद्यालय फलाही में शुरु हुई। इस एथलेटिक्स मीट में मुख्य...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पत्नी के लिए खाना बना रहा था पति : सिलेंडर फटा और एक पल में उजड़ गया परिवार

एएम नाथ। शिमला :  शिमला से एक बेहद हृदयविदारक हादसे की खबर सामने आई है। मायके से लौट रही एक महिला की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब उसने घर पहुंचकर अपने...
article-image
पंजाब

IPS तुषार गुप्ता ने जिला एसबीएस नगर के एसएसपी का पदभार संभाला

अरुण दीवान: नवांशहर l आईपीएस तुषार गुप्ता ने शहीद भगत सिंह नगर जिले एसएसपी के तौर पर पदभार संभाल लिया है।  इससे पहले एसएसपी कार्यालय में तुषार गुप्ता को मार्च पास्ट द्वारा गार्ड ऑफ...
article-image
पंजाब , समाचार

पंजाब में 801 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी : CM मान ने सौंपे नियुक्ति पत्र….अब तक 72,578 युवाओं को रोजगार देने का दावा

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के मिशन रोजगार के तहत मंगलवार को 801 युवाओं को सरकारी नौकरी मिली। मोहाली के विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे।...
Translate »
error: Content is protected !!