दिल्ली की टीम ने हरियाणा को पराजित कर जीता कबड्डी का खिताब

by

फाइनल में 27-18 से पराजित किया

बीबीएन, 31 जनवरी (तारा) : किशनपुरा पंचायत की ओर से नशे के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम के तहत महिलाओं की कबड्डी प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें दिल्ली ने हरियाणा की टीम हरा कर ट्राफी पर कब्जा किया। दिल्ली ने हरियाणा 27-18 से पराजित किया। इस प्रतियोगिता में 13 टीमों ने भाग लिया।
समारोह के मुख्य अतिथि ईएसआईसी के सेवानिवृत सहायक निदेशक देवव्रत यादव ने खिलाड़ियों से परिचय करने के बाद मैच शुरू कराया गया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरूष से पीछे नहीं है। प्रतियोगिता में इतने दूर से महिलाएं आई है। पूरे मैच मंहिला खिलाड़ियो ने जो अपने प्रतिभा दिखाई है वह किसी भी पुरूष से कम नहीं है।
इस मौके पर कलर इंडिया कंपनी के प्लांट हेड राधा गोविंद मंत्री, माजा हेल्थ केयर के
एचआर हेड राकेश गुलेरिया, होटल ली मेरियट के महाप्रब्धक उमा दत्त और एन एस इंडस्ट्रीज के एमडी निर्मल शम्मी ने विशेष अतिथि के रूप में महिला खिलाड़ियों को मनोबल बढ़ाया।
इस अवसर पर किशनपुरा पंचायत के प्रधान सुरजन सैणी , पूर्व उप प्रधान बलजीत नेगी, बिंदर सैणी, नरेश सैणी, संत हरमैलपुरी बाबा , हैप्पी सैणी, गौतम सैणी दर्शन फोजी एवं दंगल कमेटी मौजूद रही।

कैंप्शन-किशनपुरा में फाइनल मैच के बाद मुख्य अतिथि के साथ महिला खिलाड़ी

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

सरकारी विभागों में 830 पद समाप्त : नौजवानों का नौकरी का वादा करके सत्ता में आई आप ने पंजाबियों से किया धोखा – शिअद

पंजाब सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में 830 पद समाप्त कर दिए हैं। सरकार की तरफ से कहा गया है कि यह पद लंबे समय से खाली थे और इन्हें भरे बिना ही विभागों...
article-image
पंजाब

ट्रेवेल एजेंट से मिल कर ASI ने कर दिया बड़ा खेल : अमेरिका भेजने के लिए लिए 90 लाख

लुधियाना : लुधियाना में एक परिवार ने अमेरिका जाने की चाह में अपना सबकुछ गंवा दिया। पति-पत्नी और उनके दो बच्चों को अमेरिका भेजने के लिए ट्रैवल एजेंट और पंजाब पुलिस के एएसआई ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल कांग्रेस की नई टीम का आखिर एलान : 12 उपाध्यक्ष , 27 जनरल सेक्रेटरी नियुक्त, नए लोगो को भी दिया गयामौका

एएम नाथ / रोहित जसवाल :  आल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने करीब 17 महीने बाद हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की नई राज्य कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल दुआरा...
article-image
पंजाब

समूह राजनीतिक दल आदर्श चुनाव आचार संहिता के नियमों का पालन बनाएं यकीनीः कोमल मित्तल

जिला चुनाव अधिकारी की ओर से राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक होशियारपुर, 17 मार्चः भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से लोक सभा चुनाव-2024 की घोषणा कर दी गई है व इसके तुरंत प्रभाव से...
Translate »
error: Content is protected !!