दिल्ली की तरह हिमाचल में भी आपदा सरकार से जनता दुःखी : जयराम ठाकुर

by

एएम नाथ। मंडी :. पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणामों के बहाने प्रदेश की सुक्खू सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि दिल्ली की तरह यहां भी आपदा सरकार से जनता दुःखी है। न तो कोई नए काम शुरू हो रहे हैं और न पिछली सरकार में शुरू हुए कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। हैरानी इस बात की है कि ये सरकार हर माह ऋण पर ऋण लिये जा रही है और खर्च कहाँ किया जा रहा वो कहीं दिखाई नहीं दे रहा है। चुनाव से पूर्व झूठी गारंटियां देकर इन्होंने सत्ता तो हथिया ली लेकिन दो साल बीत जाने के बाद भी कोई गारंटी धरातल पर नहीं उतार पाए हैं। ऐसी ही झूठी गारंटी दिल्ली की आप सरकार ने दी थी और पांच साल पूरे होने पर भी जब ये गारंटियां पूरी नहीं हुई तो जनता ने इस आपदा सरकार को भी बाहर का रास्ता दिखाकर केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर भरोसा जताते हुए भाजपा को सत्ता की चाबी सौंपी। उन्होंने कहा कि जनता को अब केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर ही भरोसा है। जो वो कहते हैं वो उसे पूरा करके भी दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जनता ने अपना फैसला सुना दिया है कि वो विकास के लिए केंद्र सरकार के साथ चलना चाहते हैं और इसी तरह अब हिमाचल की जनता भी बेसब्री से बदलाब चाह रही है ताकि डबल इंजन सरकार से प्रदेश का विकास हो।

उन्होंने कहा कि यहां दस विधानसभा क्षेत्रों वाले मंडी जिला में भी विकास को ग्रहण लग गया है। जो काम हमारी सरकार में शुरू हुए थे उन्हें तो इस सरकार ने आगे बढ़ने ही नहीं दिया और न कोई नया बजट जिला को दिया जा रहा है। सरकार का दो साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है लेकिन मुख्यमंत्री अभी तक मंडी जिला में विकास कार्यों की समीक्षा करने तक नहीं आए। जिला के स्वास्थ्य संस्थानों की हालत बद से बदतर हो गई है। नेरचौक मेडिकल कालेज में व्यवस्था सुधारने के लिए न तो स्वास्थ्य मंत्री के पास रोगी कल्याण समिति की मीटिंग करने के लिए दो साल से वक्त मिल रहा है और न मुख्यमंत्री कोई सुध ले रहे हैं। हालत ये हो गई है कि व्यवस्था पटरी से उतर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में तो स्वास्थ्य सेवाओं का बहुत बुरा हाल है।
यही हाल लोक निर्माण और बिजली बोर्ड के कामकाज का है। कृषि और बागवानी विभागों में तो बिना बजट कई योजनाएं हांफ गई हैं। किसानों और बागवानों को न तो समय पर बीज और खाद मिल पा रहा है वहीं सब्सिडी पर मिलने वाले औज़ार भी नहीं मिल पा रहे हैं। ये स्थिति आज से पहले कभी नहीं आई। ये सरकार भी अब दिल्ली की आप सरकार की तरह आपदा साबित हो रही है। चार महीनों से सरकारी ट्रेजरी से लेनदेन बंद है और ठेकेदारों को करोड़ों का लेनदेन रोका गया है। जब ठेकेदारों ने अपना रोष प्रकट किया तो बिलासपुर में मुख्यमंत्री को कहना पड़ा कि एक सप्ताह में सारा बकाया जारी किया जाएगा। ये हालात सामान्य नहीं हैं। प्रदेश में मुख्यमंत्री के व्यवस्था परिवर्तन की जिद्द से ही वित्तीय संकट लगातार गहराया हुआ है। न तो विकास कार्य आगे बढ़ पा रहे हैं और न नए काम सरकार शुरू कर पा रही है। अब तो मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्रों में जाना ही बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की अनदेखी सहन नहीं होगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू भेदभाव की राजनीति कर रहे हैं। केंद्रीय योजनाओं से आया भाजपा विधायकों के हलकों का बजट रोककर भी उसे कांग्रेस विधायकों के क्षेत्रों को डायवर्ट किया जा रहा है।
नेता प्रतिपक्ष ने जिला मंडी के जोगिंद्रनगर के सावन बरवाल को उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों में 10,000 मीटर दौड़ प्रतिस्पर्धा में नए राष्ट्रीय कीर्तिमान के साथ स्वर्ण पदक जीतकर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है करने के लिए बधाई दी। सावन बरवाल की इस उपलब्धि पर पूर्व मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
उन्होंने कहा कि आपकी यह सफलता आने वाली पीढ़ियों को भी आगे बढ़ने और देश का नाम रोशन करने की प्रेरणा देगी। यह जीत आपके मेहनत, समर्पण और अटूट विश्वास का परिणाम है। इस जीत में आपके गुरु माता–पिता समेत अन्य सहयोगियों का भी अमूल्य योगदान है, मैं सभी को साधुवाद देता हूं और आपके मंगलमय भविष्य की कामना करता हूं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ज़िला परिषद  अध्यक्ष डॉ.नीलम कुमारी ने आशा कार्यकर्ताओं  के साथ की विशेष बैठक  : किसी भी कैटेगरी में नहीं आने वाले गंभीर बीमारियों से ग्रसित गरीब लोगों  की सूची कराई जाए उपलब्ध

एएम नाथ। चंबा, 15 फरवरी :  ज़िला परिषद अध्यक्ष डॉ.नीलम कुमारी ने आज परिषद के वख्तपुर वार्ड के तहत विभिन्न  पंचायतों से संबंधित आशा कार्यकर्ताओं के साथ ज़िला परिषद कार्यालय के सभागार में  आयोजित...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

महापंचायत बुलाई : बिजली बोर्ड एंप्लाइज और इंजीनियर के ज्वाइंट फ्रंट ने पद खत्म करने का विरोध,

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड एंप्लाइज और इंजीनियर के ज्वाइंट फ्रंट ने युक्तिकरण के नाम पर बिजली बोर्ड में पदों को समाप्त करने की प्रक्रिया का विरोध किया। फ्रंट की शिमला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एडीसी निवेदिता नेगी बोलीं-कानूनी प्रक्रिया से गोद लिए जा सकते हैं बच्चे : राष्ट्रीय दत्तक ग्रहण जागरूकता अभियान के तहत बैठक का आयोजन

मंडी, 22 नवंबर। राष्ट्रीय दत्तक ग्रहण जागरूकता अभियान के अंतर्गत बुधवार को मंडी में एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त कार्यालय में हुई इस बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त निवेदिता नेगी ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वंदे भारत एक्सप्रेस : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऊना रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर कल 13 अक्टूबर काे करेंगे रवाना

ऊना | अंब-अंदौरा से नई दिल्ली के लिए 14 अक्टूबर से वंदे भारत एक्सप्रेस रेगुलर चलना शुरू हो जाएगी। कल 13 अक्टूबर काे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऊना रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना...
Translate »
error: Content is protected !!