दिल्ली चुनाव को लेकर कांग्रेस की पहली लिस्ट जल्द – इन दिग्गजों की बदल सकती है सीट

by
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं. ऐसे में कांग्रेस इस हफ्ते अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है. इस लिस्ट में 15 से 20 उम्मीदवारों के नाम शामिल हो सकते हैंl  सूत्रों के मुताबिक पहली लिस्ट में कांग्रेस दिग्गज नेताओं को टिकट देगी.
कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, उम्मीदवारों की पहली सूची में समयपुर बादली से प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव, मुस्तफाबाद से पूर्व विधायक हसन अहमद के बेटे अली मेहदी, पटपड़गंज से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी, ओखला से पूर्व विधायक आसिफ मोहम्मद खान या फिर दानिश, बल्लीमारान से पूर्व मंत्री हारून यूसुफ, चांदनी चौक से मुदित अग्रवाल के नाम की घोषणा की जा सकती है.
बदल सकती है अल्का लांबा की भी सीट :  इसके अलावा, नई दिल्ली से पूर्व सीएम शीला दीक्षित के बेटे पूर्व सांसद संदीप दीक्षित और नांगलोई से रोहित चौधरी के नाम सामने आ रहे हैं, जबकि महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अल्का लांबा को भी चांदनी चौक को छोड़ कर किसी अन्य सीट से लड़ाने पर विचार किया जा रहा है.
सेंट्रल वर्किंग कमेटी की बैठक में लग सकती है मुहर :  लिस्ट को लेकर पार्टी की वरिष्ठ नेत्री मीनाक्षी नटराजन की अध्यक्षता में प्रदेश कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की एक से अधिक बैठकें हो चुकी हैं. सूत्रों की मानें तो जिन उम्मीदवारों के नामों पर सहमति बन चुकी है, उन पर जल्दी ही पार्टी की सेंट्रल वर्किंग कमेटी की बैठक में मुहर लग सकती है.
वहीं दूसरी तरफ खबर ये भी है कि है दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर सहमति बन सकती है. हालांकि दोनों ही दलों आप और कांग्रेस की तरफ से इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन मंगलवार को कांग्रेस और आप नेताओं की बैठक ने इस सुगबुगाहट को बल दे दियाl
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

यूथ सिटीजन कौंसिल पंजाब ने पौधारोपण करके मनाई अटल जयंती :भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई ने दुनिया में भारत का लोहा मनायाः डा. घई

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा :  यूथ सिटीजन कौंसिल पंजाब की तरफ से जिला अध्यक्ष डा. पंकज शर्मा की अध्यक्षता में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जी का जन्मदिन पौधारोपण करके मनाया गया। इस अवसर...
article-image
पंजाब , समाचार

कांग्रेस ने सात नये उम्मीदवारों को उतारा मैदान में, 12 पुराने चेहरों पर फिर जिताया विश्वास, 6 उम्मीदवार ऐसे जो पिछली कौंसिल में भी रह चुके है पार्षद

नंगल-आप और अकाली दल के बाद कांग्रेस ने 19 वार्डो से अपने 19 उम्मीदवारों की सूची जारी कर रदी है। खुद विधान सभा स्पीकर राणा के.पी ने उम्मीदवारों की सूची जारी की। कांग्रेस ने...
article-image
पंजाब

Harjinder Singh took over as

Hoshiarpur /Daljeet Ajnoha /July 27 Under the transfers made in the Education Department by the Punjab Government, Harjinder Singh took over as DEO (Elementary). On this occasion, the staff members congratulated him and said...
पंजाब , समाचार

शराब केसै बेचे सरकार… अपने विचार 9875961101 भेजे

चंडीगढ़ :  पंजाब सरकार ने प्रदेश में शराब की बिक्री तथा कीमत तय  करने की जिम्मेदारी आम लोगों व  हिस्सेदारों  पर छोड़ दी है। ‘आप’ सरकार ने 1 जुलाई से लागू होने वाली वर्ष...
Translate »
error: Content is protected !!