दीनदयाल चाहते थे योजनाओं का लाभ ईमानदारी से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे : सांपला

by
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री विजय सांपला के निवास पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्म दिवस पर एक समारोह आयोजित किया गया। जिसमें श्री सांपला के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्तायो ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रदांजलि भेंट की।
          इस अवसर पर पंडित जी जीवन पर रौशनी डालते हुए  श्री विजय सांपला ने कहा कि  जब सन 1950 में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुख़र्जी ने प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के मंत्रिमंडल से त्यागपत्र  दिया और देश में एक वैकल्पिक राजनीतिक मंच की स्थापना के लिए श्री गोलवलकर जी से आदर्शवादी और देशभक्त  नौजवानों को उपलब्ध कराने के लिए सहायता मांगी। उस समय राजनीतिक घटनाक्रम में दीनदयाल जी ने अत्यंत महत्त्वपूर्ण भूमिका निवाई।  21 सितंबर 1951 के ऐतिहासिक दिन उन्होंने उत्तर प्रदेश में एक राजनीतिक सम्मेलन का आयोजन किया। जो बेहद महत्वपूर्ण था और  कामयाब सम्मेलन साबित हुआ। इसी सम्मेलन में देश में एक नए राजनीतिक दल भारतीय जनसंघ की राज्य इकाई की स्थापना हुई। इसके एक माह के बाद 21 अक्टूबर को डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुख़र्जी ने भारतीय जनसंघ के प्रथम अखिल भारतीय सम्मेलन की अध्यक्षता की। दीनदयाल जी में संगठन का अद्भुत कौशल था। कुछ समय बाद भारतीय जनसंघ की विकास यात्रा में वह ऐतिहासिक दिन भी आया जब 1968 में  इस महान नेता को दल के अध्यक्ष पद पर बैठाया गया। श्री सांपला ने कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने तमाम विकासशील योजनायो के नाम इस महान विभूति के नाम पर रखकर यह बताने का प्रयास किया है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी यह चाहते थे कि आजाद भारत में योजनाओं का लाभ ईमानदारी से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।
इस अवसर पर युवा भाजपा नेता साहिल सांपला, जिला उपाध्यक्ष भारत भूषण वर्मा, एडवोकेट डी एस बागी,  सुरिन्द्र पाल कौर सैनी, युवा मोर्चा अध्यक्ष शिवम ओहरी, महासचिव सूरज शर्मा, सुनन्दन सूद, पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष हनी सूद, सौरभ भोपाल, राहुल बग्गा लक्की,अशवनी छोटा, विकास शर्मा, हरि ओम पुरहीरा,सुनील किरपाल,अरविंद विन्द्रा, पवन मल्होत्रा, कमल वर्मा,दीपक रॉक्सी, अजय चोपड़ा,अमित गुप्ता, मुनीश शर्मा, नितिश वर्मा, चेतन सूद,सचिन बस्सी, साइम ओहरी,बाबा निर्मल सिंह, सुखविंदर सहोता आदि उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पुंछ में पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी में एक जवान बलिदान, 2 महीने बाद रिटायर होने वाले थे सूबेदार मेजर पवन

एएम नाथ। धर्मशाला। ऑपरेशन सिंदूर   के बाद सीमा क्षेत्र में पाकिस्तानी गोलीबारी (India Pakistan Tension) में शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के सिहोलपुरी टियाला के निवासी सूबेदार मेजर पवन कुमार बलिदानी हो गए। पवन कुमार जम्मू-कश्मीर के...
article-image
पंजाब

Identifies any disease by looking

*After examining the disease, treats with homeopathy method/Doctor Vishal Sharma *Patients who were refused treatment from major hospitals are cured here /Doctor Vishal Sharma * Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/20 Dec. – During a special conversation with...
article-image
पंजाब

पंप मालिक ने मार दी गोली : पेट्रोल लेने हड़ताल के बीच पहुंचा युवक, रेट को लेकर होने लगी बहस होने पर

फरीदकोट  :  फरीदकोट में पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने के लिए कतार लगी थी। इसी बीच फरीदकोट के एक गांव औलख में तेल भरवाने आए युवक से पेट्रोल पंप के मालिक की कहासुनी हो...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

वरिष्ठ पत्रकार दलजीत अजनोहा से संवाद: स्वामी विश्वानंद जी ने ध्यान की शक्ति और धर्मों की एकता पर दिया विशेष बल

कालेश्वर मंदिर (हिमाचल प्रदेश)l दलजीत अजनोहा : वरिष्ठ पत्रकार दलजीत अजनोहा ने हाल ही में हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध कालेश्वर मंदिर के मुख्य पुजारी स्वामी विश्वानंद जी के साथ एक विशेष और विचारोत्तेजक संवाद...
Translate »
error: Content is protected !!