दीवान और सतवीर ने कनाडाई सांसद अमनदीप कौर सोढी से व्यापार और इमिग्रेशन संबंधी मुद्दों पर की बातचीत

by

बैठक के दौरान भारत-कनाडा व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने और इमिग्रेशन संबंधी चुनौतियों के समाधान पर भी चर्चा: दीवान

लुधियाना, 25 अगस्त: पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कनाडा की प्रमुख हस्तियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज कनाडा के ब्रैम्पटन स्थित ब्रैम्पटन सेंटर हल्के के कार्यालय में सांसद अमनदीप कौर सोढी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव पवन दीवान और शहीद भगत सिंह नगर योजना बोर्ड के पूर्व चेयरमैन सतवीर सिंह पल्लीझिक्की ने किया। प्रतिनिधिमंडल में लिबरल पार्टी ऑफ कनाडा के नेशनल वाइस-प्रेसिडेंट हरदम मांगट, अमरप्रीत औलख, यादविंदर सोढी और अजीत सुधीर भी शामिल थे। सांसद अमनदीप कौर सोढ़ी के साथ हुई यह बैठक बेहद सकारात्मक रही और इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर रचनात्मक विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के संबंध में जानकारी देते हुए, दीवान और सतवीर ने कहा कि इस दौरान भारत-कनाडा संबंधों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। विशेष रूप से दोनों देशों के बीच व्यापार तथा दोनों सरकारों के बीच चल रही मुक्त व्यापार समझौते संबंधी बातचीत पर विचार-विमर्श किया गया।

उन्होंने कहा कि सांसद अमनदीप कौर सोढी ने उन्हें बताया कि कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद और अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू, कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दोनों देशों के संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर समझौते की शर्तों और नियमों को अंतिम रूप देने की दिशा में काम कर रहे हैं।

दीवान और सतवीर ने कहा कि अमनदीप कौर सोढ़ी के साथ हुई बातचीत का एक अन्य महत्वपूर्ण मुद्दा कनाडा की इमिग्रेशन नीति और भारतीय छात्रों को पेश आ रही समस्याएं थीं। इसके अलावा, बड़ी संख्या में भारतीयों के कनाडा में बसे होने के कारण उनकी चिंताओं पर भी चर्चा की गई। इनमें भारत में उनकी संपत्ति से जुड़े मामले तथा उनके परिवार के सदस्यों के लिए वीजा संबंधी मुद्दे भी शामिल थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

महिलाएं भूमिहीन और झोपड़ी में रहती : नाम पर लाखों रुपए का कर्जा – बैंक वाले कर्जा वसूली के लिए पहुंचे तो महिलाओं में पैरों के नीचे से जमीन खिसकी

सिद्धार्थनगर :   यूपी के सिद्धार्थनगर में बर्डपुर ब्लॉक की रहने वाली महिलाओं को पता ही नहीं कि उनके नाम पर लाखों रुपए का कर्जा है। यह महिलाएं भूमिहीन और झोपड़ी में रहती हैं। बर्डपुर...
article-image
पंजाब

ड्रग की ओवरडोज से मौत: 18 वर्षीय महकवीर सिंह का शव तालाब में मिला

बठिंडा : मलकाना गांव में 18 वर्षीय महकवीर सिंह की ड्रग की ओवरडोज से मौत हो गई और उसका शव बुधवार को गांव के तालाब में मिला। जिसके बाद से गांव में मातम छा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जेपी नड्डा राज्यसभा में सदन का नेता बने : केद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कद बढ़ा

शिमला : केद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को राज्यसभा में सदन का नेता बनाया गया है। इससे नड्डा का कद और बढ़ गया है। प्रदेश के बिलासपुर जिला से संबंध...
Translate »
error: Content is protected !!