दुर्गा कॉलोनी ढली जल्द जुड़ेगा सड़क सुविधा सेः अनिरुद्ध सिंह

by

शिमला, 16 नवंबर-ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने आज यहां दुर्गा कॉलोनी ढली में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता की। ग्रामीण विकास मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार का प्रयास प्रदेश के हर कोने में समग्र विकास सुनिश्चित करना है ताकि लोगों को उसका लाभ प्राप्त हो सके।
उन्होंने कहा कि दुर्गा कॉलोनी ढली को जल्द ही सड़क से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि वन्य जीव विभाग को जल्द ही पैसा जमा किया जाएगा जिसके उपरांत इस सड़क का कार्य जल्द आरम्भ किया जाएगा। उन्होंने इस संदर्भ में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त लोअर दुर्गा कॉलोनी में भी जमीन का प्रावधान होने पर सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा। अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि दुर्गा मंदिर के लिए 5 लाख रुपए की राशि भी जमा की जा चुकी है जिस से वहां पर मंदिर निर्माण के अन्य कार्य को भी पूर्ण किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि यहां पर बिजली के तारों के जंजाल अत्यधिक है इस समस्या से निजात पाने के लिए उन्होंने अधिकारियों को केबलिंग करने के निर्देश दिए।
उन्होंने क्षेत्र में बिजली, पानी एवं पार्क की समस्या का भी जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनीं तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को उन समस्याओं पर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि इस समय नगर निगम शिमला में ढली वार्ड से 2 पार्षद है। निगम के अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाएगा ताकि उसका लाभ यहां के लोगों को उपलब्ध हो सके। कार्यक्रम में नगर निगम उप महापौर उमा कौशल, स्थानीय पार्षद विशाखा मोदी, पार्षद गोपाल शर्मा, नरेंद्र ठाकुर, विनय, अंकुर, शीनम कटारिया सही अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पेट्रोल-डीजल की सीमित मात्रा में बिक्री के आदेश : आपातकालीन वाहनों को मिलेगी डीजल पेट्रोल भरवाने की प्राथमिकता

धर्मशाला, 02 जनवरी :   जिला दंडाधिकारी कांगड़ा डा. निपुण जिंदल ने ट्रक चालकों की हड़ताल के दृष्टिगत जिले के पेट्रोल पंप्स ऑपरेटर्स को आपातकालीन आवश्यकताओं के लिए पेट्रोल- डीजल का न्यूनतम रिजर्व बनाए रखने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रैडक्रॉस को बल देने के लिए डीसी अमरजीत सिंह की विशेष पहल : 25 हजार रुपये का अंशदान करके हमीरपुर जिले के पहले संरक्षक बनें

बिझड़ी-दियोटसिद्ध क्षेत्र के लिए जिला रैडक्रॉस सोसाइटी की ओर से सौंपी एंबुलेंस हमीरपुर 16 फरवरी। जिला हमीरपुर में रैडक्रॉस सोसाइटी के कार्यों को बढ़ावा देने के लिए उपायुक्त एवं जिला रैडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बधानी और चंबोह में लोक कलाकारों ने दिया नशा निवारण का संदेश : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने आयोजित किए जागरुकता कार्यक्रम

भोरंज 04 जनवरी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सौजन्य से वीरवार को भोरंज उपमंडल की ग्राम पंचायत बधानी और ग्राम पंचायत चंबोह में नशा निवारण पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब के बदमाशों को हथियार सप्लाई करने वाला तस्कर गिरफ्तार : लाखों की सात पिस्टल और चार देसी कट्टे बरामद

मध्यप्रदेश के खरगोन पुलिस ने एक हाई-प्रोफाइल हथियार तस्कर को गिरफ्तार कर पंजाब के बदमाशों को हथियार सप्लाई करने के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोपी गगनदीप सिंह के कब्जे से सात पिस्टल और...
Translate »
error: Content is protected !!