दुर्गा माता मंदिर हरिपुर संडोली में आज से साप्ताहिक श्री भक्तमाल कथा होगी शुरू

by

मेहलोग के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक पंडित जगमोहन शास्त्री सुनाएंगे कथा

बद्दी, 14 जुलाई (तारा) : दुर्गा माता मंदिर हरिपुर संडोली में गुप्त नवरात्रों के उपलक्ष्य में श्रीभक्तमाल कथा का आयोजन 15 से 22 जुलाई तक किया जाएगा। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि कथा के दौरान मेहलोग क्षेत्र के प्रसिद्ध अंतराष्ट्रीय कथावाचक कथा व्यास जगमोहन शास्त्री अपने मुखारविंद से प्रवचनों की वर्षा करके संगत को निहाल करेंगे। कथा प्रवचन का समय सुबह बाद 10 बजे से सांय 1 बजे तक रखा गया है। 15 जुलाई को सायं 4 बजे भक्तमाल महापुराण स्वागत एवं कलश यात्रा निकाली जाएगी। तत्पश्चात भक्तमाल महापुराण स्थापना एवम भक्तमाल कथा महिमा का गुणगान होगा। दोपहर बाद प्रतिदिन भंडारा आयोजित होगा।
आयोजकों ने बताया कि 22 जुलाई को भक्तमाल कथा समापन अवसर पर साढ़े बारह बजे से पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने संढोली पंचायत व आसपास की पंचायतों के श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि निर्धारित तिथि व समय पर पहुंच कर भक्तमाल कथा एवम ज्ञान रस की अमृतवाणी का रसपान करके ज्ञान गंगा में स्नान करके अपने जीवन को सफल बनायें।
—-

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

नगरोटा के ओबीसी भवन में 200 लोगों ने किया रक्तदान

धर्मशाला, 25 जुलाई। स्व जीएस बाली के जन्म दिवस पर नगरोटा के ओबीसी भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 200 लोगों ने रक्तदान में अपना योगदान दिया। रक्त दान शिविर का...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2000 पाउंड के ल‍िए जेल में मह‍िला अफसर बना रहीं गैंगस्‍टर्स संग शारीर‍िक संबंध : पकड़ी जा चुकी है एक फीमेल जेलर

जेलों की दुनिया बड़ी रहस्यमयी होती है। जेलों में क्या होता है, इसका जवाब सिर्फ जेलरों और कैदियों के पास होता है। हालांकि जेलों की दुनिया से जुड़ीं कई हैरान कर देने वाली खबरें...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला रेडक्रॉस सोसाइटी ऊना ने मंडी के आपदा प्रभावितों के लिए भेजी राहत सामग्री*

रोहित जसवाल।  ऊना, 9 जुलाई. आपदा की कठिन घड़ी में पारस्परिक सहयोग और मानवीय सरोकार का परिचय देते हुए जिला रेड क्रॉस सोसाइटी ऊना ने बुधवार को मंडी जिले के लिए राहत सामग्री भेजी।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

परिवार से सिर्फ एक महिला को ही 1500 रुपए की सम्मान मिलेगी राशि : प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत 2384 आवेदनों को कर दिया रद्द

शिमला, 6 सितंबर :  हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत 2384 आवेदनों को रद्द कर दिया है। सरकार ने ये आवेदन करने वाली महिलाओं...
Translate »
error: Content is protected !!