दूसरे की जगह पेपर देते पकड़ा आईएएस अधिकारी सस्पेंड : दोषी घोषित करने की तिथि से हुई सस्पेंशन, शिमला सचिवालय में कार्मिक विभाग होगा हैडक्वार्टर

by
एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल सरकार ने 2019 बैच के आईएएस अधिकारी नवीन तनवर को सस्पेंड कर दिया है। उनकी सस्पेंशन दोषी घोषित किए जाने की डेट से हुई है। उन्हें किसी दूसरे अभ्यर्थी की जगह बैंक की आईबीपीएस परीक्षा देते पकड़ा गया था। सस्पेंशन अवधि के दौरान शिमला सचिवालय में कार्मिक विभाग इनका हैडक्वार्टर घोषित किया गया है। वर्ष 2014 में आईबीपीएस क्लर्क की भर्ती परीक्षा में दो परीक्षार्थियों के स्थान पर परीक्षा देने वाले दो अभियुक्तों एवं हिमाचल के आईएएस अधिकारी सहित छह लोगों को सीबीआई कोर्ट ने तीन साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई थी। प्रत्येक दोषी पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया था। आरोपियों में एक नवीन तनवर हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला में एडीसी के पद पर कार्यरत थे। 13 दिसंबर, 2014 को गोविंदपुरम स्थित आइडियल इंस्टीच्यूट ऑफ टेक्नोलाजी में आईबीपीएस क्लर्क भर्ती परीक्षा थी।
सीबीआई को सूचना मिली कि परीक्षार्थी के स्थान पर दूसरे युवक परीक्षार्थी बनकर परीक्षा दे रहे हैं। सूचना पर सीबीआई की टीम ने मौके पर जाकर अमित सिंह और अजय पाल के स्थान पर परीक्षा दे रहे नवीन तनवर और सावन को पकड़ा। सुग्रीव गुर्जर और हनुमत गुर्जर ने दोनों परीक्षार्थियों को साल्वर मुहैया कराने में बिचौलिए की भूमिका निभाई थी। इस केस में फैसले की कॉपी सीबीआई से राज्य सरकार को देरी से मिली, इसलिए पिछली तारीख से ही इन्हें सस्पेंड कर दिया गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शिक्षा खंड पट्टा मेहलोग के चार शिक्षकों को मिला महाऋषि विश्वमित्र गुरु सम्मान

पट्टा मेहलोग, 13 जून (तारा) : राजकीय संस्कृत महाविद्यालय, सोलन में आयोजित राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेमिनार सह “महर्षि विश्वामित्र गुरु सम्मान–2026” कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से चयनित शिक्षकों को सम्मानित किया गया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

संधोल में एक दिवसीय किसान गोष्टी का आयोजन : किसान गोष्ठी में महिलाओं से किया आह्वान-भोजन में शामिल करें मोटा अनाज

धर्मपुर, 26 दिसंबर । विधायक चंद्रशेखर ने आज संधोल में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण आत्मा द्वारा आयोजित एक दिवसीय किसान गोष्ठी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर अपने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

36वें विशाल इनामी दंगल के शुभारंभ दौरान संत बाबा ढांगू वाले महाराज जी संत बाबा अनूप महाराज जी से श्रद्धालुओं और पहलवानो ने लिया आशीर्वाद : दंगल का उद्धघाटन मोनू बीटन लुधियाना ने किया

रूबल खन्ना व नरिंदर राजपूत झंझेड़ी ने की पहले दिन जीत दर्ज कमल कटारिया। हरोली : संत बाबा ढांगू वाले महाराज जी की कृपा से 36वां विशाल इनामी दंगल आज गांव जक्खेवाल में शानो शौकत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सही मार्गदर्शन के साथ की गई मेहनत सफलता के मुकाम तक ले जाती : DC मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चम्बा  :  राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चंबा में 3 जुलाई  को मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने मुख्य अतिथि के रूप...
Translate »
error: Content is protected !!