देवगढ़ पंचायत में 3.43 करोड़ रुपए से निर्मित होने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देवगढ़ भवन की रखी आधारशिला : 90 लाख रुपए की उठाऊं पेयजल योजना की भी रखी आधारशिला

by

कोटखाई : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज यहां कोटखाई उपमंडल की देवगढ़ पंचायत मैं 3 करोड़ 43 लाख रुपए से निर्मित होने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देवगढ़ भवन एवं बागी गांव में 90 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाली उठाऊं पेयजल योजना की आधारशिला रखी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान राज्य सरकार हर वर्ग एवं हर क्षेत्र के विकास के लिए कटिबद्ध है तथा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू लघु एवं सीमांत बागवान के कल्याण के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं जिससे क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा।
उन्होंने बताया कि जुब्बल नावर कोटखाई क्षेत्र को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाया जाएगा और शिक्षा के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाया जाएगा जिससे ग्रामीण परिवेश के छात्र छात्राओं को घर द्वार पर सुविधा उपलब्ध होगी और शिक्षकों के रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाएगा।
शिक्षा मंत्री ने बताया कि क्षेत्र में संपर्क मार्गों एवं सड़कों को दुरुस्त किया जाएगा जिससे किसानों की आर्थिकी को संबल प्रदान हो और प्रति व्यक्ति आय में इजाफा संभव हो सके. उन्होंने बताया कि यूनिवर्सल कार्टन के माध्यम से किसानों को आढतियो के शोषण से बचाया जाएगा और वर्तमान राज्य सरकार किसानों के हितों की रक्षा करेगी।
उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार निर्धन एवं उपेक्षित वर्गों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है और मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत राज्य में 6000 अनाथ बच्चों को लाभ मिल रहा है।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों मैं नवीनतम कोर्सेज शुरू किए जाएंगे और स्थानीय युवाओं को आत्मनिर्भर एवं रोजगार परक शिक्षा की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाली स्कूली छात्रों को ₹10000 की राशि प्रदान की। इससे पूर्व स्थानीय प्रधान रंजना शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और उनके समक्ष मांग पत्र प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर कांग्रेस मंडल अध्यक्ष मोतीलाल देरता, पंचायत समिति अध्यक्ष रेखा चौहान, उप मंडल अधिकारी कोटखाई चेतना खडवाल, खंड विकास अधिकारी करण सिंह, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी गण विभिन्न विभागों के अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विशेष अभियान के तहत 636 राजस्व मामलों का किया समाधान : DC मुकेश रेपसवाल

विशेष राजस्व लोक अदालत से संबंधित कार्यों की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित एएम नाथ। चंबा, 13 फरवरी : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज राष्ट्रीय सूचना केंद्र चम्बा के वीडियो कॉन्फ्रेंस कक्ष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिव्यांगों की जरुरतों के अनुसार शुरू करेंगे विशेष तकनीकी कोर्स: राजेश धर्माणी

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने तथा उन्हें लाइफ स्किल्स में ट्रेंड करने पर दिया बल टीसीपी, आवास और तकनीकी शिक्षा मंत्री ने की ‘पहचान’ स्कूल के वार्षिकोत्सव की अध्यक्षता रोहित भदसाली।  हमीरपुर 06...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने आगामी विस चुनाव के मद्देनजर अधिकारियों के साथ की बैठक : 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले भी बनवा सकते हैं वोट

ऊना, 8 अगस्तः जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा है कि एक अक्तूबर 2022 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा भी अपना वोट बनवा सकते हैं। उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शांति निकेतन पब्लिक स्कूल भरेड़ी के मेधावी विद्यार्थियों को बांटे पुरस्कार : शैक्षणिक ढांचे में व्यापक सुधार कर रही है प्रदेश सरकार: सुनील शर्मा बिट्टू

भोरंज विस क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए करोड़ों का प्रावधान: सुरेश कुमार भोरंज 18 दिसंबर। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने सोमवार को शांति निकेतन पब्लिक स्कूल भरेड़ी के वार्षिक पारितोषिक...
Translate »
error: Content is protected !!