देश को गौरवान्वित करने में सक्षम वशिष्ठ का अहम योगदान : संजीव अरोड़ा

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : भारत विकास परिषद की ओर से प्रधान एवं प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा के नेतृत्व में विद्याथी सक्षम वशिष्ठ को राधाकृष्ण का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्री अरोड़ा ने बताया कि सक्षम वशिष्ठ ने सी.ऐ.जी. की राष्ट्रीय परीक्षा में देश भर में प्रथम स्थान हासिल कर देश को गौरवान्वित कर अहम योगदान डाला है, जो कि होशियारपुर के साथ-साथ पूरे देश के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्त्रोत है। अरोड़ा ने कहा दूसरे बच्चों को भी कहा कि सक्षम वशिष्ठ का अनुसरण करते हुए पूरी लगन व मेहनत से पढ़ाई करें ता जो होशियारपुर का नाम पूरे देश में चमकता रहे। अरोड़ा ने वताया कि सक्षम वशिष्ठ आर.टी.आई. अवेयरनेस फोरम पंजाब के फाउंडर चेयरमैन राजीव वशिष्ठ के पुत्र हैं जो कि हर समय जरुरतमंदों की सहायता हेतू तत्पर रहते हैं।
इस अवसर पर सक्षम वशिष्ठ ने भारत विकास परिषद का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह आगे भी अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए पूरी लगन के साथ पढ़ाई करेंगे और सफलता हासिल करने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर साक्षी वशिष्ठ, सुकृती वशिष्ठ, मनजीत कौर कौंसलर, वीना चोपड़ा व परिषद की ओर से मदन लाल महाजन, विजय अरोड़ा, दविन्द्र अरोड़ा, अशवनी दत्ता, जसवीर सिंह व अन्य उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

सिख,मुस्लिम,दलित, ईसाई सांझा फ्रंट की तरफ से ई रिक्शा यूनियन के सहयोग से शहर में किया गया रोष मार्च 

होशियारपुर : संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से दिल्ली के बॉर्डर पर संघर्ष के 4 महीने पूरे होने पर भारत बंद की दी गई काल को सफल बनाने के लिए सिख,मुस्लिम,दलित, ईसाई सांझा फ्रंट...
article-image
पंजाब

कालेज छात्रा की मौत : तेज रफतार ट्रक की चपेट में आने से

माहिलपुर – माहिलपुर के पास सुबह 9 बजे ट्रक की चपेट में आने से कालेज छात्रा की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा...
article-image
पंजाब

02 किलोग्राम हेरोइन बरामद, 1 गिरफ्तार : उम्र लगभग 21 वर्ष, 12वीं पास, डेड महीना पहले नशा तस्करों के सम्पर्क में आया था

अमृतसर   :  अमृतसर पुलिस   ने एक बड़े ड्रग तस्करी अभियान में 01 व्यक्ति को गिरफ्तार करके सीमा पार से नशीली दवाओं की तस्करी करने वाले गिरोह को बड़ा झटका दिया। का भंडाफोड़ कर इसके...
article-image
पंजाब

अवैध रूप से निजी जानकारी एकत्र करने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई – DC आशिका जैन

जिला निवासियों से सतर्क रहने और अनधिकृत व्यक्तियों के साथ अपनी निजी जानकारी साझा न करने की अपील होशियारपुर, 23 अगस्त:  सरकार को कुछ निजी ऑपरेटरों द्वारा कथित तौर पर अवैध तरीके से लोगों...
Translate »
error: Content is protected !!