देश में लगातार बढ़ रही महंगाई ने मध्य और निम्न वर्ग के लोगों की कमर तोड़ी- सांसद मनीष तिवारी

by

बंगा विधानसभा क्षेत्र के गांवों में विकास के लिए बांटे 12 लाख रुपये के ग्रांट के चेक
नवांशहर/बंगा, 9 अप्रैल: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने देश लगातार बढ़ रही महंगाई की दर को लेकर केंद्र सरकार को निशाने पर लिया है। सांसद तिवारी ने कहा कि महंगाई ने मध्य और निम्न वर्ग के लोगों की कमर तोड़ दी है और घर का खर्च निकालना भी मुश्किल हो गया है। वह बंगा विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों लधाना झिक्का, झिंगना व मंडहाली का दौरा करने के अवसर पर आयोजित जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। जहां उन्होंने गांवों लधाना झिक्का, झिंगना, भरोली व मंडहाली के विकास कार्यों हेतु कुल 12 लाख रुपये की ग्रांट के चेक बांटे।
जनसभाओं को संबोधित करते हुए सांसद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस की यूपीए सरकार के शासनकाल में जो घरेलू रसोई गैस का सिलेंडर करीब 350 रुपये में मिलता है था, वह आज लगभग 1100 रुपये में मिल रहा है। सरसों का तेल करीब 200 रुपये प्रति लीटर को पहुंच गया है। दूध, चीनी से लेकर हर चीज के रेट आसमान को छू रहे हैं। आसमान छू रही महंगाई ने मध्य और निम्न वर्ग के लोगों की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास का नारा देने वाली भाजपा के शासन में महंगाई विनाशकारी रूप धारण कर चुकी है।
इस दौरान सांसद तिवारी ने लोकसभा क्षेत्र के सर्वपक्षीय विकास हेतु अपनी वचनबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि गांवों के विकास के लिए लोगों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाना आवश्यक है और इसके लिए वह लगातार प्रयास करते रहेंगे।
जहां अन्य के अलावा, पूर्व विधायक तरलोचन सूंड, योजना बोर्ड नवांशहर के पूर्व चेयरमैन सतवीर सिंह पल्लीझिक्की, डॉ हरप्रीत कैंथ, धर्मजीत सिंह पूनी पूर्व चेयरमैन, नरेंद्र सिंह सरपंच, सुखविंदर सिंह धावा, कुलबरन सिंह, सोनू झिक्का, शिव नाथ, सतवंत कौर, बिहारी लाल पूर्व सरपंच, हरचरणजीत नंबरदार, मीरा शर्मा सरपंच, नीलम शर्मा, हरभजन सिंह भरौली, परविंदर छाबड़ा, कश्मीर सिंह लंबरदार, कृष्ण कुमार सरपंच, कश्मीर सिंह पप्पू, तीरथ सिंह शेरगिल, जोगिंदर सिंह, तलविंदर सिंह भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

युवाओं के साथ खुद खेल मैदान में उतरे सांसद राजकुमार चब्बेवाल – खेलें हमें जीवन में सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती हैं:-  सांसद राजकुमार चब्बेवाल

होशियारपुर :  होशियारपुर, सांसद राजकुमार चब्बेवाल का मानना है कि खेलें हमारे जीवन में न केवल शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देती हैं, बल्कि मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को भी सकारात्मक रूप से प्रभावित करती...
article-image
पंजाब

सरकार के मुलाजम विरोधी फैसलों के खिलाफ समूह मुलाजम आठ व नौ जुलाई को टूल डाऊन हड़ताल करेगें

गढ़शंकर: पंजाब सुबार्डीनेट सर्विसज फैडरेशन ईकाई गढ़शंकर की मीटिंग गांधी पार्क में मीटिंग हुई। जिसमें गत समय में कर्मचारी संघर्षो का रिवयू किया गया और आने वाले समय में संघर्षो की रूप रेखा तैयार...
article-image
पंजाब

पंजाब की शक्ति टीम की तरफ से लगाया ब्लड डोनेशन कैंप और मेडिकल कैंप : जरुरत मंद लोगो को फ्री दवाईया दी गई

गढ़शंकर   :  पंजाब के गढ़शंकर  मैं  हिंदुस्तान यूनिलीवर की शक्ति  टीम  की और से रक्तदान शिवर ,मेडिकल  सिकन जाँच और आँखों का जाँच शिवार  लगया  गया, और जरुरत मंद  लोगो को फ्री दवाईया दी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

रेल मामले सुलझाने के लिए मुख्यमंत्री सुक्खू दिल्ली आएं जयराम ठाकुर के साथ : केंद्रीय बजट में हिमाचल के लिए 11,806 करोड़ का प्रावधान, मिडल क्लास को बड़ा लाभ : रवनीत सिंह बिट्टू

एएम नाथ/ रोहित जसवाल । शिमला :  , 18 फ़रवरी । केंद्रीय बजट में हिमाचल प्रदेश के लिए 11,806 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है और इससे प्रदेश के विकास को नई दिशा...
Translate »
error: Content is protected !!