देशभर में किया टॉप : पूरे देश भर में हिमाचल का नाम हुआ रोशन सीडीएस परीक्षा में रजत कुमार ने देशभर में किया टॉप

by

 

एएम नाथ। धर्मशालासं : घ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सीडीएस-2 परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। हिमाचल प्रदेश के शाहपुर गोराड़ा के रहने वाले रजत कुमार ने सीडीएस परीक्षा में पूरे भारत में पहला स्थान हासिल कर प्रदेश और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। एक साल में बिना कोचिंग के रजत ने सीडीएस परीक्षा पास कर ली। रजत कुमार ने सीडीएस परीक्षा में पूरे भारत में प्रथम स्थान प्राप्त कर शाहपुर का नाम रोशन किया है। पिछले साल रजत ने गवर्नमेंट कॉलेज, शाहपुर से बीए की परीक्षा में 82 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया था।रजत की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी की लहर है। इस परीक्षा का रिजल्ट 21 अप्रैल को घोषित कर दिया गया है। खास बात यह है कि रजत ने बिना किसी कोचिंग के न सिर्फ यह परीक्षा पास की, बल्कि देशभर में टॉप भी किया। इसके लिए उन्हें रजत पदक से भी सम्मानित किया गया। साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले रजत के पिता प्रदीप कुमार भनाला में भारतीय डाक सेवा शाखा में कार्यरत हैं।

माता-पिता अपने बच्चे की सफलता से खुश हैं। अर्की उपमंडल की भराड़ीघाट पंचायत के कलार-जेरी गांव के नमन कुमार ने सीडीएस परीक्षा में देशभर में 14वां रैंक हासिल किया है। वह अब भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर देश की सेवा करेंगे। नमन कुमार के पिता नरेंद्र कुमार भी भारतीय सेना में सेवा दे चुके हैं। उनकी मां ममता वर्मा एक गृहिणी हैं। वह परीक्षा में अपने पहले ही प्रयास में सफल हो गये। अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता सहित अपने परिवार को दिया। नमन ने बिना किसी विशेष कोचिंग के यह उपलब्धि हासिल की है। उनका यह कदम अन्य युवाओं के लिए एक मिसाल और प्रेरणा का स्रोत बनेगा।उन्होंने दृढ़ संकल्प और आत्म-अनुशासन से सफलता हासिल की। उनकी उपलब्धि पर न केवल उनके परिवार को बल्कि पूरे गांव और सोलन जिले को गर्व है। उनकी सफलता ने युवाओं को नई प्रेरणा और दिशा दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सुखबीर सिंह बादल मामले में हुआ बड़ा खुलासा, हमलावर की पत्नी ने खोले कई राज

पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर बुधवार सुबह हुए हमले को लेकर हमलावर नरेन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस मामले में अब नरेन सिंह की पत्नी ने बड़ा...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्राकृतिक खेती को अपनाकर देहरा की शोभा बनी उत्कृष्ट महिला किसान : मार्केट में सब्जियों की रहती है भारी डिमांड, मिल रहे हैं अच्छे दाम

देहरा , 27 अगस्त – अगर मन में दृढ़ इच्छा शक्ति को तो सफलता मिल कर ही रहती है। देहरा उपमण्डल के खबली गांव की शोभा देवी कठोर मेहनत के बलबूते आज समाज के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार ने गत तीन वर्षों में हरोली विस में प्रदान की 8 करोड़ की सहायता राशि – प्रो. राम कुमार

ऊना. 25 सितंबर – एचपीएसआईडीसी उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने आज हरोली लघु सचिवालय में 60 परिवारों को 35 लाख रुपये के सहायता राशि के चैक प्रदान किए। इस दौरान अपने संबोधन मे प्रो....
Translate »
error: Content is protected !!