दो गुतां वाले के धार्मिकस्थल से चोरों ने गोलक चोरी

by

माहिलपुर – माहिलपुर इलाके के धार्मिकस्थलों पर चोरी की वारदातों में बढ़ोतरी हुई है और चोर पुलिस की पकड़ से दूर है पर चोरी की वारदातें कम होने का नाम नही ले रही। शुक्रवार की रात चोरों ने माहिलपुर के गांव भुलेवाल गुज्जरां गांव में स्थित धार्मिक स्थल डेरा दो गूतां से दो अज्ञात चोरों ने गोलक चुरा ली जिसकी जानकारी डेरा प्रबंधकों को सुबह मिली। इस संबंध में डेरा के मुख्य सेवादार बालकृष्ण ने बताया कि शनिवार की सुबह उन्होंने देखा कि धार्मिक स्थल के बाहर गेट का ताला टूटा हुआ था और उन्होंने अंदर जाकर देखा कि चोरों ने अंदर रखी गोलक चोरी कर ली थी। उन्होंने बताया कि लोगों ने बताया कि गोलक नहर के पास पड़ी है और चोर उसमें से लाखों रुपये चोरी कर ले गए हैं। उन्होंने बताया कि इस गोलक को पिछले करीब चार महीनों से खोला नही गया था। उन्होंने बताया कि गोलक में डेढ लाख रुपए के करीब रुपये हो सकते हैं। चोरी की सूचना मिलते ही एसएचओ माहिलपुर हरप्रेम सिंह ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी थी, उन्होंने बताया कि चोरों को पकड़ने के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है और आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। इस दौरान चोरी की घटना की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी सामने आई है जिसमें एक चोर गोलक में फोन की टार्च मारकर देखता है और फिर बाहर जाकर दूसरे साथी चोर को बुलाकर लाता है और उसके बाद वह गोलक उठाकर बाहर ले जाते दिखाई दे रहे है।
फ़ोटो….
गोलक चोरी की घटना की जांच करते हुए फोरेंसिक टीम व एसएचओ माहिलपुर।
सीसीटीवी कैमरे में चोरी करते चोर।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अनमोल बिश्नोई अब उगलेगा हर सच! कोर्ट से NIA को मिली 11 दिन की रिमांड

नई दिल्ली : गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई अनमोल अमेरिका से प्रत्यर्पण कर भारत लाया जा चुका है. इसके बाद NIA की टीम गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को लेकर पटियाला हाउस पहुंची, जहां 15...
article-image
पंजाब

सत् श्री अकाल दोआबा की ओर से भाषण प्रतियोगिता तथा बहुरंग कलामंच होशियापुर की ओर से पेड़ लगाने पर एक समागम का किया आयोजन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : माई भारत होशियारपुर के अभियान ’’एक पेड़ मां के नाम’’ के तहत श्री गुरू हरि राय कॉलेज फार विमैन चब्बेवाल में सत् श्री अकाल दोआबा के प्रधान रमेश की अध्यक्षता में...
पंजाब

31 दिसंबर तक हाउस टैक्स व प्रापर्टी टैक्स एकमुश्त जमा करवाने पर ब्याज व जुर्माने पर माफी: ज्योति बाला मट्टू

होशियारपुर, 13 दिसंबर: कमिश्नर नगर निगम होशियारपुर ज्योति बाला मट्टू ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से आम जनता को एक सुनहरी मौका दिया गया है। इस सुनहरी मौके के अंतर्गत जिन शहर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गोलीकांड के आरोपी को सड़क पर पुलिस के सामने ही कुल्हाड़ी से काट डाला : वीडियो आया सामने, हाईवे पर मच गया हड़कंप

बिलासपुर :   कुल्हाड़ी से गोलीकांड के आरोपी को पुलिस के समक्ष ही काट दिया।  उक्त घटना की वीडियो भी सामने आई है। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और उधर, आरोपी...
Translate »
error: Content is protected !!