दो बच्चों के सिर से उठा मां का साया, जहरीला पदार्थ निगलने से महिला की मौत

by

पति की कथित प्रताड़ना से परेशान महिला ने उठाया खौफनाक कदम, आठ साल पहले हुई थी शादी

भटियात में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके पक्ष ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

एएम नाथ। चंबा : जिला चंबा के भटियात क्षेत्र के थकोली गांव में 28 वर्षीय महिला की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। मृतका की पहचान रूबी, पत्नी पवन कुमार, निवासी थकोली के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। मृतका अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ गई है।
जानकारी के अनुसार रूबी मूल रूप से गोला क्षेत्र के भ्योरा गांव की रहने वाली थी। करीब आठ वर्ष पहले उसकी शादी थकोली निवासी पवन कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद उसके दो बच्चे हुए। मायके पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया है कि शादी के कुछ समय बाद से ही रूबी को पति और ससुराल पक्ष की ओर से कथित तौर पर प्रताड़ित किया जा रहा था।
परिजनों के मुताबिक, घरेलू कलह और लगातार कथित प्रताड़ना के चलते रूबी मानसिक रूप से परेशान थी। इसी बीच उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर ससुराल पक्ष के लोग उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल शाहपुर लेकर पहुंचे। अस्पताल प्रबंधन की ओर से घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और महिला के बयान दर्ज किए। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस मृतका के मायके पक्ष के आरोपों के साथ-साथ घटना की परिस्थितियों और ससुराल पक्ष की भूमिका की जांच कर रही है। परिजनों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी।
घटना के बाद मृतका के मायके और ससुराल पक्ष में शोक का माहौल है। दो छोटे बच्चों के सिर से मां का साया उठ जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की जांच में जुटी हुई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लखपति दीदी पहल के सफल कार्यान्वयन को लेकर बैठक आयोजित : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता

विशेष जागरूकता शिविर आयोजित करने के दिए निर्देश एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि ज़िला में स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों की आर्थिकी में सुधार लाने के लिए खंड स्तर पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जोगिन्द्रा बैंक सोलन में करोड़ों के घोटाले के आरोप, ऑडिट रिपोर्ट में हेरफेर का दावा

₹68 करोड़ की लिक्विड संपत्तियां छिपाने और सब्सिडी हड़पने के आरोप, बैंक प्रबंधन कटघरे में अधिवक्ता मुकेश शर्मा की शिकायत से मचा हड़कंप, उच्च स्तरीय जांच की मांग तेज एएम नाथ। सोलन : सोलन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुपोषण मुक्त बचपन की दिशा में पहल : बैरागढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया गया मिशन जीवन उपहार का प्रशिक्षण

कुपोषित बच्चों की पहचान और पोषण सुधार पर दिया गया विशेष प्रशिक्षण एएम नाथ। तीसा : बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय तीसा के अंतर्गत वृत बैरागढ़ में मिशन जीवन उपहार कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पालमपुर में उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस के आयोजन पर बैठक आयोजित

एएम नाथ।  पालमपुर, 19 जनवरी : उपमंडल स्तरीय गणतन्त्र दिवस के आयोजन को लेकर आज बैठक का आयोजन किया गया। एसडीएम पालमपुर नेत्रा मेती ने बैठक की अध्यक्षता की। गणतंत्र दिवस पर उपमंडल स्तरीय...
Translate »
error: Content is protected !!