दो माह में तैयार होगा राजकीय महाविद्यालय खड्ड का इनडोर स्टेडियम: मुकेश अग्निहोत्री

by

विद्यार्थियों को मिलेगी आधुनिक खेल सुविधाएं, मल्टीपर्पज हॉल, फिटनेस सेंटर, योगा एवं मेडिटेशन हॉल का हो रहा निर्माण
रोहित जसवाल।  हरोली (ऊना), 17 अगस्त. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि राजकीय महाविद्यालय खड्ड में 13.72 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन इनडोर स्टेडियम का कार्य लगभग दो माह में पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने सोमवार को निर्माणाधीन स्टेडियम का दौरा कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि इनडोर स्टेडियम के तैयार होने से महाविद्यालय के विद्यार्थियों और क्षेत्र के युवाओं को आधुनिक खेल एवं फिटनेस सुविधाएं उपलब्ध होंगी। स्टेडियम में मल्टीपर्पज हॉल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन और वॉलीबॉल की सुविधाओं के साथ बॉक्सिंग रिंग, फिटनेस सेंटर, योगा एवं मेडिटेशन हॉल तथा कैफेटेरिया का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खेल, फिटनेस और मानसिक स्वास्थ्य विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली क्षेत्र में शिक्षा के साथ खेल अधोसंरचना को भी लगातार मजबूत किया जा रहा है। राजकीय महाविद्यालय खड्ड में बन रहा यह इंडोर स्टेडियम क्षेत्र में खेल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण परियोजना है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ खेल और अन्य गतिविधियों के लिए भी आधुनिक सुविधाएं अपने क्षेत्र में ही उपलब्ध हों।
उन्होंने कहा कि बेहतर खेल सुविधाओं से युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने और आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। हरोली क्षेत्र में शिक्षा और खेल सुविधाओं को मजबूत करने के प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।
उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्टेडियम का शेष कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए और निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि लगभग दो माह में स्टेडियम तैयार होने के बाद विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
.०.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मुख्य मंत्री सेहत योजना हुई शुरू : पंजाब में हर परिवार को मिलगा 10 लाख रुपये तक का मुफ़्त इलाज

केजरीवाल ने कहा, अब कोई बीमारी से नहीं मरेगा योजना से पंजाब के लगभग 3 करोड़ लोगों को होगा फ़ायदा : सीएम मान एएम नाथ। चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी (AAP) सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाप-बेटे की करंट लगने से दर्दनाक मौत : मछली पकड़ने गिरी खड्ड में उतरे थे

एएम नाथ। शिमलाा :  शिमला जिला के उपमंडल कोटखाई में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। जहां पर मछली पकड़ने गए बाप-बेटे की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई है। उधर हादसे के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2,000 रुपये के 9,760 करोड़ रुपये मूल्य के नोट अब भी जनता के पास

नई दिल्ली : भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को कहा कि 2,000 रुपये के करीब 97.26 प्रतिशत नोट बैंकिंग प्रणाली में वापस आ गए हैं, जबकि ऐसे 9,760 करोड़ रुपये मूल्य के नोट अब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दुर्गा कॉलोनी ढली जल्द जुड़ेगा सड़क सुविधा सेः अनिरुद्ध सिंह

शिमला, 16 नवंबर-ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने आज यहां दुर्गा कॉलोनी ढली में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता की। ग्रामीण विकास मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार का...
Translate »
error: Content is protected !!