दोगली नीतियों के चलते गिरेगी आप की लंका : खन्ना

by

राघव चड्ढा सहित 7 सांसदों का भाजपा में शामिल होने पर खन्ना ने किया स्वागत
होशियारपुर : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों द्वारा भाजपा में शामिल होने पर उनका तहदिल से स्वागत किया है। खन्ना ने कहा कि इन सांसदगणों का भाजपा में शामिल होना आम आदमी पार्टी दोगली नीतियों का प्रमाण है। खन्ना ने कहा की आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो केजरीवाल और उसके हाथों की कठपुतली बन चुके पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है। अपने निजी राजनीतिक सत्ता सुख के लिए जिस पार्टी के शीर्ष नेता अपने कार्यकर्ताओं के साथ ही दोगली राजनीती खेल रहे हैं उनके हाथों में जनता का भविष्य कैसे सुरक्षित होगा। खन्ना ने कहा राघव चड्ढा सहित अन्य 7 जनप्रतिनिधियों का भाजपा में शामिल होना यह दर्शाता है की आम आदमी पार्टी की नीतियां अपने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के हित में न होकर अपने निजी सत्ता सुख के लिए काम कर रही हैं । खन्ना ने कहा कि कार्यकर्ता और जनता किसी भी पार्टी का आधार होते हैं । भाजपा कार्यकर्ता और जनता जनार्दन दोनों के लिए हितैषी पार्टी है। इस मौके पर खन्ना के साथ एस. पी. दीवान, रिम्पा शर्मा सहित अन्य गणमान्य भी मौजूद थे ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

IPS शिवानी मेहला बनीं लाहौल-स्पीति की नई एसपी : पूरा जिला चला रहीं महिला अधिकारी

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के सबसे चुनौतीपूर्ण और दुर्गम जिलों में से एक है लाहौल-स्पीति, जिसकी सुरक्षा अब हिमाचल सरकार ने ‘नारी शक्ति’ के हाथों में दी हुई है। प्रदेश सरकार ने...
article-image
पंजाब

पंजाब में फिर बजा चुनावी बिगुल : अमृतसर, जालंधर, लुधियाना समेत 45 नगर परिषदों का होगा चुनाव

पंचायत और चार विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव के बाद अब नगर निगम और नगर परिषद चुनाव का बिगुल बज गया है।  चुनाव आयोग ने इसकी तैयारी कर ली है. ऐसे में सर्दी में भी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

किशाऊ बांध परियोजना को मिली बड़ी रफ्तार, छह राज्यों में बनी सहमति

15 हजार करोड़ की परियोजना से सिंचाई, बिजली और पेयजल आपूर्ति को मिलेगा बढ़ावा; केंद्र उठाएगा जल घटक की 90% लागत नई दिल्ली। लंबे समय से लंबित किशाऊ बहुउद्देश्यीय बांध परियोजना को मंगलवार को...
article-image
पंजाब

केंद्रीय संसदीय एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री जिला चंबा के दो दिवसीय प्रवास पर

एएम नाथ। चम्बा : केंद्रीय संसदीय एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरण रिजिजू चंबा जिला के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय संसदीय एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री...
Translate »
error: Content is protected !!