दोनों लेडी कॉन्स्टेबल 36 दिन बाद मिलीं : बंगाल के मुर्शिदाबाद बॉर्डर पर पुलिस ने पकड़ा

by

ग्वालियर  :   ग्वालियर से लापता हुईं बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स की दो लेडी कॉन्स्टेबल पश्चिम बंगाल में मिल गई हैं। 36 दिन बाद पुलिस ने दोनों को मुर्शिदाबाद बॉर्डर पर पकड़ा। BSF के अधिकारी दोनों से पूछताछ कर रहे हैं।  दोनों अपनी मर्जी से एक साथ जाना बता रही हैं। बता दें कि आखिरी बार दोनों लेडी कॉन्स्टेबल को 6 जून 2024 को देखा गया था। टेकनपुर छावनी से लापता हुईं लेडी कॉन्स्टेबल आकांक्षा निखर जबलपुर और शहाना खातून पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद की रहने वाली हैं। BSF ने बिलौआ थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

जानें पूरा मामला :   जबलपुर के जोगी मोहल्ला की रहने वाली आकांक्षा निखर (30) BSF के सहायक ट्रेनिंग सेंटर में बतौर प्रशिक्षक पदस्थ थी। दिसंबर 2023 में उसकी रूम पार्टनर 15 दिन की छुट्‌टी पर गई थी। इसी बीच पश्चिम बंगाल से शहाना खातून ने खुद को BSF टेकनपुर में अटैच कराया था। आकांक्षा का रूम खाली होने पर शहाना को उसके साथ रुकने दिया। यहीं से दोनों में दोस्ती हो गई। छह जून को दोनों ग्वालियर के टेकनपुर स्थित सीमा सुरक्षा बल से लापता हो गईं।

शाहाना पर बेटी को गायब करने का आरोप :   शहाना के परिजन ने मुर्शिदाबाद थाने में भी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। आकांक्षा की मां उर्मिला निखार ने 2 जुलाई को ग्वालियर SP से गुहार लगाई थी। उर्मिला ने शाहाना खातून पर अपनी बेटी को गायब करने का आरोप लगाया था। उर्मिला ने बताया था कि 13 जून को अपने बेटे को लेकर मुर्शिदाबाद पहुंची, 14 जून को शाहाना के परिवार वालों के पास पहुंचकर अपनी बेटी आकांशा से मिलने की गुजारिश की, लेकिन उन लोगों ने कुछ भी नहीं बताया था।

 आखिरी लोकेशन यहां मिली थी :   बीएसएफ ग्वालियर, बीएसएफ पश्चिम बंगाल, ग्वालियर की एसआईटी और इंटेलिजेंस की टीमें तलाश में जुटी थीं। SIT की जांच के आधार पर पुलिस थाने में शह्यना पर आकांक्षा के अपहरण की एफआईआर दर्ज की थी। शहाना की बहन सहित अन्य परिजनों को आरोपी बनाया था। तीन जुलाई को दोनों की बरामदगी के लिए टीम पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद लिए रवाना हुई थी। दोनों की आखिरी लोकेशन मुर्शिदाबाद के बहरामपुर में मिली थी। लोकेशन मिलने के बाद पुलिस लगातार दोनों की तलाश कर रही थी। आखिर में दोनो को पुलिस ने पकड़ लिया।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एनआरआई परिवार दुआरा सरकारी स्कूल के कमरों की रिपेयर के लिए दिए 50 हजार और दो इन्वर्टर

गढ़संकर : गांव चक गुरु के सरकारी मिडिल और प्राइमरी स्कूल को एनआरआई परिवार ने स्कूल की मरम्मत के लिए पैसों से मदद की गई। यह जानकारी देते हुए स्कूल की प्रिंसिपल मैडम सुनीता...
article-image
पंजाब

सुपरवाइजरों से सीडीपीओ की पदोन्नति के मामले जल्द निपटाने के अधिकरियों को मंत्री बलजीत कौर ने दिए निर्देश

चंडीगढ़  :  सामाजिक सुरक्षा व महिला और बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने गुरुवार को पंजाब सिविल सचिवालय चंडीगढ़ में अपने कार्यालय में ऑल पंजाब सुपरवाइजर्स एसोसिएशन के साथ बैठक की। इस दौरान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे देहरा विधानसभा में अति शीघ्र दौरा-  नरदेव कंवर 

राकेश शर्मा :  देहरा /तलवाड़ा :   हिमाचल प्रदेश कांग्रेस मतस्य विभाग के अध्यक्ष व लोकसभा क्षेत्र शिमला के कोआरडिनेटर नरदेव कंवर ने बताया कि अति शीघ्र माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर  सुखविंदर सिंह सुक्खू ‘सरकार गाँव...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डोडरा क्वार में इसी माह आयोजित होगा जिला स्तरीय वित्तीय साक्षरता शिविर – अनुपम कश्यप

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा एवं सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन एएम नाथ : शिमला, 03 अक्तूबर – उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहाँ बचत भवन सभागार में...
Translate »
error: Content is protected !!