दोस्त ने दोस्त के पिता की कुल्हाड़ी से काटकर कर दी हत्या

by

अजनाला :  गांव तलवंडी भगवा में मेले में भेजने से रोकने पर दोस्त ने दोस्त के पिता की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक, विशालदीप सिंह और हरप्रीत सिंह दोस्त हैं और एक ही स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ते हैं।  जोगिंदर सिंह ने अपने बेटे हरप्रीत सिंह को मेले में भेजने से मना कर दिया था।

इस बात से नाराज हरप्रीत सिंह के दोस्त विशालदीप सिंह को गुस्सा आ गया. वह अपने दोस्तों को अपने साथ हरप्रीत सिंह के घर ले गया।  उसके पिता पर कुल्हाड़ी और तेजधार हथियारों से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।  घटना के बाद घर में अफरा तफरी का माहौल बन गया।  वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।  आनन-फानन में परिजन इलाज के लिए जोगिंदर सिंह को अजनाला के सिविल अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनका शव अजनाला के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि हमें जानकारी मिली थी कि तलवंडी भागवा में झगड़ा हुआ था। जब हम मौके पर पहुंचे, तो जोगिंदर सिंह नाम का एक व्यक्ति और गुरुमीत सिंह नाम का एक व्यक्ति घायल हो गए थे। परिवार के सदस्य उनको इलाज के लिए अस्पताल ले जाए थे।  बाद में हमें जानकारी मिली कि जोगिंदर सिंह की मौत हो गई है। उन्हें अजनाला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने बताया कि मेले में जाने को लेकर विशाल नाम के व्यक्ति से झगड़ा हुआ था। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।  मामले की जांच की जा रही है। अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्षय में संगीतमई श्री मद भागवत कथा निरंतर जारी

*कथा व्यास आचार्य नारायण दत्त शास्त्री संगतों को कथा से निहाल कर रहे हैं होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जिला होशियारपुर के गांव मनन के प्राचीन ठाकर द्वारा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी...
article-image
पंजाब , समाचार

भाई व उसका दोस्त ही निकला बहन का कातिल, अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाई

22 अप्रैल को 9 गोलियां मार कर मनप्रीत को सीकरी अड्डे पर फेंक गए थे दोनों दोषी: एस.एस.पी नवजोत सिंह माहल, पुलिस की दोनों टीमों की ओर से दिन-रात एक कर दोषी किए काबू...
article-image
पंजाब

PAU- KRISHI VIGYAN KENDRA, HOSHIARPUR

 Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Jan.25 :  Krishi Vigyan Kendra, Bahowal, Hoshiarpur under the aegis of Punjab Agricultural University, Ludhiana and ICAR-ATARI, Zone-I, Ludhiana conducted an in-service training on “Management of dairy animals during winter season and ethno-veterinary...
article-image
पंजाब

लाइसेंसी रिवाल्वर से मारी गोली – दूसरी पत्नी से परेशान कारोबारी ने किया सुसाइड : संपत्ति नाम कराने का बना रही थी दबाव

लुधियाना : फैक्ट्री मालिक द्वारा पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। फैक्ट्री मालिक दलजीत सिंह अपनी दूसरी पत्नी परमजीत कौर और उसके रिश्तेदारों द्वारा कथित तौर पर प्रताड़ित किए जाने से परेशान था।...
Translate »
error: Content is protected !!