धमान्दरी के जरूरतमंद परिवार को मिला शासन-प्रशासन का संबल : सरोज कुमारी और उनका बेटा नवीन कुमार मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 29 मार्च. जिला प्रशासन ऊना ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धमान्दरी पंचायत में एक जरूरतमंद परिवार की कठिन परिस्थितियों में तत्काल सहायता सुनिश्चित की है। कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा और उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने शनिवार को स्वयं धमान्दरी का दौरा कर हालात का जायजा लिया और यह सुनिश्चित किया कि पीड़ित परिवार को अविलंब हर संभव सहायता मिले। विधायक ने सरकार की ओर से संपूर्ण मदद का आश्वासन दिया।
विधायक शर्मा ने प्रशासन को निर्देश दिए कि इस मामले में तत्परता से कदम उठाए जाएं, ताकि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार हर नागरिक के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है, और इस परिवार को पूरी सहायता मिलेगी।
क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में कराया गया स्वास्थ्य मूल्यांकन
बाद में, उपायुक्त ने बताया कि श्रीमती सरोज कुमारी और उनके बेटे नवीन कुमार का स्वास्थ्य मूल्यांकन क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में कराया गया। उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया था। डॉक्टरों की रिपोर्ट के अनुसार, मानसिक स्वास्थ्य संबंधी कुछ समस्याएं सामने आई हैं, जबकि अन्य सभी जांच सामान्य पाई गईं। उन्हें आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। आगे उनके उपचार और देखभाल के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उनके सगे-संबंधियों से भी इस संबंध में परामर्श लिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य हर जरूरतमंद को समय पर सहायता पहुंचाना है। इस परिवार को सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। प्रशासन दीर्घकालिक सहायता योजना पर भी विचार कर रहा है, जिसमें पुनर्वास और मानसिक स्वास्थ्य उपचार के विशेष प्रबंध शामिल हो सकते हैं।
बी.पी.एल. श्रेणी में है परिवार, सरकार की आवास योजना का मिल चुका है लाभ
गौरतलब है कि शुक्रवार को मामला संज्ञान में आते ही उपायुक्त ने बीडीओ ऊना को ग्राम पंचायत से रिपोर्ट प्राप्त करने के निर्देश दिए थे। ग्राम पंचायत की रिपोर्ट में बताया गया कि धमान्दरी गांव की निवासी श्रीमती सरोज कुमारी और उनका बेटा नवीन कुमार मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। परिवार में कोई सहारा नहीं है, क्योंकि सरोज कुमारी के पति स्वर्गीय ओम प्रकाश का पहले ही निधन हो चुका है।
यह परिवार बी.पी.एल. श्रेणी में आता है और सरकार की आवास योजना के तहत इन्हें सहायता मिल चुकी है। बावजूद इसके, उनके पास कोई स्थायी आय का स्रोत नहीं है, जिससे जीवनयापन अत्यंत कठिन हो गया है। ऐसे में जिला प्रशासन ने इस परिवार को राहत देने के लिए त्वरित और प्रभावी कदम उठाए हैं, ताकि वे बेहतर जीवन जी सकें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के पहले दल को 13 दिवसीय भ्रमण पर किया रवाना

चंडीगढ़, दिल्ली और गोवा का भ्रमण करेंगे 22 अनाथ बच्चे एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां 22 चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के पहले दल को 13 दिवसीय भ्रमण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

संडूह स्कूल में बाल-अधिकारों के साथ साथ नशे की बुराई पर की चोट

सोशल मीडिया में चल रही ब्लैकमेलिंग सहित चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में किया जागरूक एएम नाथ। चम्बा :  चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा द्वारा राजकीय प्राथमिक पाठशाला संडूह में बच्चों व अध्यापकों के लिए एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वृद्धाश्रम भंगरोटू व दिव्य मानव ज्योति अनाथालय डैहर में आवासियों को उपायुक्त ने भेंट किए दिवाली उपहार

एएम नाथ। मंडी, 30 अक्टूबर। जिला रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त अपूर्व देवगन ने वृद्ध आश्रम भंगरोटू के सभी वृद्धजनों व दिव्य मानव ज्योति अनाथालय के बच्चों को दीपावली के पावन पर्व पर...
article-image
पंजाब , समाचार

एनर्जी ड्रिंक पी रहे थे हाईवे पर , दोनों ने गर्म कपड़े पहने हुए थे : अमृतपाल सिंह और उसके साथी पपलप्रीत की एक सेल्फी आई सामने

जालंधर : अमृतपाल सिंह और उसके साथी पपलप्रीत की एक सेल्फी वायरल हो रही है। जिसकी पुष्टि सतलुज ब्यास टाइम्स नही करता। यह पुलिस की जांच का विषय है कि उक्तवायरल फ़ोटो की सच्चाई...
Translate »
error: Content is protected !!