धर्मनिरपेक्षता के लिए बादल साहब की सोच अपनाएं राजनीतिक दल’

by
लंबी । पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की दूसरी पुण्यतिथि पर शुक्रवार को गांव बादल में हजारों लोगों ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर धार्मिक हस्तियां भी मौजूद थीं। इस अवसर पर शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि देश की मौजूदा बहु-धार्मिक स्थिति को धर्मनिरपेक्षता की राह पर ले जाने हेतु सभी राजनीतिक दलों को प्रकाश सिंह बादल की सोच को अपनाना होगा।
उन्होंने कहा कि ‘जनता के मुख्यमंत्री’ के रूप में विख्यात प्रकाश सिंह बादल का विनम्र जीवन एक विश्वविद्यालय की भांति था। वे वोट की राजनीति से ऊपर उठकर सभी धर्मों व वर्गों में लोकप्रिय थे और ‘राज नहीं, सेवा’ के लिए प्रतिबद्ध थे। उन्होंने कहा आज भगवंत मान ‘अपने’ परिवार के मुख्यमंत्री हैं और कैप्टन अमरिंदर सिंह खुद ‘अपने’ मुख्यमंत्री थे। जूनियर बादल ने स्वर्गीय बादल को देश में कौशल विकास प्रणाली का मूल ‘नायक’ बताते हुए कहा कि उनके जीवन के अंतिम समय में भी युवावस्था और बचपन जीवित रहा। सुखबीर बादल ने उनके फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. बलविंदर सिंह की सेवाओं का विशेष उल्लेख किया। श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार कुलदीप सिंह गडगज ने कहा कि प्रकाश सिंह बादल ने मुख्यमंत्री रहते हुए सिख इतिहास और बलिदान से संबंधित विभिन्न स्मारक स्थापित करके सिख विरासत को संरक्षित करने का अभूतपूर्व प्रयास किया।
पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह ने कहा कि प्रकाश सिंह बादल वास्तव में प्रकाश स्तंभ थे, जिनकी पंजाब व देश के लिए धर्मनिरपेक्षता की विरासत और नसीहत थी. जिसे सदियों तक याद रखा जाएगा।
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने श्रद्धालुओं को गुरु की बाणी से जुड़ने की अपील की। पूर्व सांसद बलविंदर सिंह भूंदर, अकाली महेशइंदर सिंह ग्रेवाल ने दिवंगत बादल के साथ बिताए पलों, अवसर और दूरदर्शिता को याद किया। इस अवसर बठिंडा से सांसद हरसिमरत कौर बादल के अलावा इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला की पत्नी कांता चौटाला, अनंतवीर बादल, अकाली दल पीएसी सदस्य अवतार सिंह बनवाला, वरिष्ठ अकाली नेता तेजिंदर मिद्दूखेड़ा, वरिष्ठ अकाली नेता पवनप्रीत सिंह ‘बॉबी बादल’, वरिष्ठ इनेलो नेता संदीप चौधरी, डॉ. एसएस संघा, राजू खन्ना, पटियाला जिला अकाली दल के अध्यक्ष अमित सिंह राठी, गोल्डी अबुल खुराना, हरमेश खुड्डीयां, रणजीत सिंह फतूहीवाला व जसमेल मिठड़ी आदि मौजूद थे।
बादल गांव में खुलेगा स्किल इंडिया सेंटर
भारत सरकार के राष्ट्रीय कौशल भारत निगम ने युवाओं में कौशल विकास के प्रति पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय प्रकाश सिंह बादल के दृष्टिकोण को ‘सच्ची’ श्रद्धांजलि दी है। निगम ने बादल गांव में प्रकाश सिंह बादल स्किल इंडिया सेंटर खोलने का निर्णय लिया है। निगम के सलाहकार डॉ. सुरिंदर सिंह कौड़ा ने यह घोषणा की। यह केंद्र प्रति वर्ष दो हजार युवाओं को स्वास्थ्य सेवा, खुदरा, व्यापार कार्यक्रम, कृषि प्रौद्योगिकी, सूचना प्रौद्योगिकी, ऑटोमोबाइल व खेल में व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान करेगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

नकाबपोश बाइक सवारों ने औरत का पर्स झपटा 

गढ़शंकर:गढ़शंकर के गांव भम्मियां के पास दो नकाबपोश बाइक सवारों ने स्कूटी पर सवार एक औरत का परस झपट लिया और फरार हो गए। जानकारी देते पीड़ित औरत संतोष पत्नी कमलजीत सिंह निवासी गांव...
article-image
पंजाब , हरियाणा

रेल संपर्क को लेकर चिंता: सांसद मनीष तिवारी ने संसद में उठाई चंडीगढ़ की आवाज

सिटी ब्यूटीफुल’ को बेहतर सुविधाएं मिलनी चाहिए: रेलवे की उपेक्षा को लेकर केंद्र सरकार बोला हमला नई दिल्ली/चंडीगढ़, 11 फरवरी: चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में चंडीगढ़ की रेल कनेक्टिविटी के पुनः...
article-image
पंजाब

किसान अजीत सिंह थिंद का देहांत

गढ़शंकर: किसान सयुंक्त र्मोचे के आहावान पर जीओ सैंटर के समक्ष लगाए धरने को 73 दिन से चला रहे किसान गांव गोलियां के अजीत सिंह थिंद का देहांत हो गया। उनका अंतिम संसकार उनके...
article-image
पंजाब

Lal Chand, PA to DC

Hoshiarpur/April 4/Daljeet Ajnoha ; Lal Chand, Personal Assistant to the Deputy Commissioner of Hoshiarpur, has extended his heartfelt appreciation for the state government’s intensified anti-drug drive across Punjab. Speaking during an interaction with senior...
Translate »
error: Content is protected !!