धर्मशाला में नवंबर में होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र : कुलदीप सिंह पठानिया

by
शाहपुर दशहरा उत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष
केवल सिंह पठानिया ने किया भव्य स्वागत, उत्सव के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा*
एएम नाथ। शाहपुर, 20 अक्तूबर :हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि धर्मशाला में विधानसभा का शीतकालीन सत्र नवंबर माह में आयोजित करने का प्रस्ताव है। उन्होंने सोमवार को जिला स्तरीय शाहपुर दशहरा उत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यातिथि संबोधित करते हुए यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री से बातचीत हुई है। पर्यटकों और आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नवंबर में सत्र आयोजित करने पर विचार किया जा रहा है।
शाहपुर पहुंचने पर विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने विधानसभा अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर एसडीएम डॉ. गणेश ठाकुर सहित विभिन्न अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
विधानसभा अध्यक्ष ने नवरात्रों की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि केवल सिंह पठानिया की दूरदर्शी सोच से शाहपुर दशहरा उत्सव निरंतर आगे बढ़ रहा है और आने वाले समय में यह नई पहचान स्थापित करेगा।
उन्होंने शाहपुर की जनता से मिले स्नेह और सम्मान के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि केवल सिंह पठानिया विधानसभा में जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विधायकों में शामिल हैं।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने शाहपुर दशहरा उत्सव के आयोजन के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की।
विधायक केवल सिंह पठानिया ने विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें सदैव उनका मार्गदर्शन और स्नेह मिलता रहा है। उन्होंने भविष्य में भी उनके सहयोग और आशीर्वाद की अपेक्षा जताई।
इस अवसर पर एसडीएम शाहपुर डॉ. गणेश ठाकुर, एटीसी शाहपुर की प्रभारी एवं वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. सुनंदा पठानिया, नगर पंचायत अध्यक्ष बविता, उपाध्यक्ष राजीव पटियाल, पार्षदगण, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पटाकू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता वरयाम सिंह व ओंकार राणा, जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र ठाकुर व संदीप, भटियात ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय कंवर, कांग्रेस जिला महासचिव अजय बबली, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, प्रदीप बलौरिया, नीना ठाकुर, सरिता सैनी और मनीष पटियाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्यार का इतना खौफनाक अंजाम : ब्लाइंड मर्डर केस में दिल्ली से पति गिरफ्तार

रोहित जसवाल। बेंगाणा : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले की पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस में पत्नी के हत्या के आरोप में पति को दिल्ली से गिरफ्तार किया है दरअसल, ऊना जिले के बेंगाणा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता का रखें विशेष ध्यान’ : महिला एवं बाल विकास विभाग ने लक्ष्मी मेमोरियल पब्लिक स्कूल भोटी में आयोजित किया जागरुकता कार्यक्रम

शिशुओं के जीवन के पहले 1000 दिनों का महत्व भी बताया भोरंज 21 फरवरी। महिला एवं बाल विकास विभाग ने बुधवार को लक्ष्मी मेमोरियल पब्लिक स्कूल भोटी में ‘वो दिन’ योजना के तहत मासिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में मौसम का कहर, पांगी में तीन जगह बादल फटे : फ्लैश फ्लड से भारी तबाही

एएम नाथ। चंबा/मनाली : हिमाचल प्रदेश में मौसम कड़े तेवर दिखा रहा है। जिला चंबा के जनजातीय उपमंडल पांगी में सोमवार को तीन जगह बादल फटे। हिलु, उदीन और थांदल क्षेत्रों में बादल फटने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रजनी पाटिल करेंगी जिला और ब्लॉक पदाधिकारियों के कामकाज की समीक्षा

एएम नाथ । शिमला। मिशन-2027 की तैयारियों के बीच हिमाचल कांग्रेस अब संगठन की जमीनी सक्रियता परखने के लिए तैयार है। प्रदेश कांग्रेस मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल तीन दिवसीय हिमाचल दौरे पर आ...
Translate »
error: Content is protected !!