धर्मशाला साइकिल राइड का भव्य आयोजन ‘ मेयर नीनू शर्मा ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ, विजेताओं को उपायुक्त ने किया पुरस्कृत

by

एएम नाथ। धर्मशाला : धर्मशाला में आयोजित साइकिल राइड का शुभारंभ आज उत्साहपूर्ण एवं जोश से भरे माहौल में किया गया। इस अवसर पर धर्मशाला की मेयर नीनू शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। साइकिल राइड में विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से युवाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है तथा खेल संस्कृति को प्रोत्साहन मिलता है।
इसके उपरांत उपायुक्त ने साइकिल राइड के विभिन्न वर्गों के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
इस प्रतियोगिता में 10 किलोमीटर वर्ग के पुरुष वर्ग में आकाश वर्मा पहले
वैभव कपूर दूसरे तथा आरव कपूर तीसरे स्थान पर रहे जबकि महिला वर्ग में भाग्यश्री खांका पहले स्थान पर रहीं।
साइकिल राइड की 20 किलोमीटर वर्ग की प्रतिस्पर्धा में पुरुष वर्ग में वेंकटेशन पहले विशाल शर्मा दूसरे और
सात्विक बस्ता तीसरे स्थान पर रहे जबकि महिला वर्ग में सुनीता पहले आश्मिता दूसरे और मुस्कान तीसरे स्थान पर रहीं। इसके अलावा 40 किलोमीटर प्रतिस्पर्धा के पुरुष वर्ग में शिवेश बिष्ट पहले अतुल कुमार दूसरे तथा आशीष बिष्ट तीसरे स्थान पर रहे जबकि महिला वर्ग में शिवांगी पहले अनुष्का यादव दूसरे तथा मेघा जैन तीसरे स्थान पर रहीं।
कार्यक्रम में पूर्व मेयर देविंद्र जग्गी, उप महापौर तजेंद्र कौर, पार्षद अनुराग, एसपी कांगड़ा अशोक रत्न, एमसी कमिश्नर इकबाल जफर, मंडलायुक्त विनोद कुमार,
अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार, एडीएम शिल्पी बेक्टा, एसडीएम मोहित रत्न,सहायक पर्यावरण अभियंता वरुण गुप्ता सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

40 दिन बाद हिमाचल प्रदेश के पायलट का शव अरब सागर में मिला : हेलिकॉप्टर दुर्घटना

एएम नाथ। शिमला :  भारतीय तट रक्षक हेलीकॉप्टर को खराबी के कारण समुद्र में जबरन उतारे जाने के करीब 40 दिन बाद, लापता चालक दल के अंतिम सदस्य का शव बरामद कर लिया गया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नए मतदाताओं के पंजीकरण पर फोकस करेंगे डेडिकेटड एईआरओ : जिला हमीरपुर के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में भी की गई है नियुक्ति

हमीरपुर 20 दिसंबर। भारत निर्वाचन आयोग सभी नए पात्र युवाओं के नाम मतदाता सूचियों में शामिल करने पर विशेष रूप से फोकस कर रहा है। आयोग ने इसके लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र मंे समर्पित...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

जयराम ने कंगना और लोगों संग की चाय पर चर्चा – कंगना को है देवभूमि की जनता का आशीर्वाद, रिकॉर्ड वोटों से जिताकर भेजेंगे दिल्ली : जयराम ठाकुर

देवभूमि की बहन के ख़िलाफ़ है कांग्रेस, अभद्र टिप्पणी के खिलाफ़ नहीं बोला एक भी कांग्रेसी,  यह प्रधानमंत्री का चुनाव है और हम दुनिया के सबसे मज़बूत नेता को चुनने जा रहे हैं दस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना जिले में हथियार जमा करने की तिथि 28 नवंबर तक बढ़ी…अब चूके तो निलंबित होगा लाइसेंस

ऊना, 27 नवंबर : जिला दंडाधिकारी ऊना जतिन लाल ने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जारी आदेशों में संशोधन करते हुए लाइसेंसी हथियारधारकों के लिए हथियार एवं गोला-बारूद जमा करने की निर्धारित...
Translate »
error: Content is protected !!