धारकंडी क्षेत्र का समुचित और समग्र विकास उनकी प्राथमिकता : केवल सिंह पठानिया

by

रिडकमार पंचायत में 14 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण

एएम नाथ। शाहपुर : शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने आज धारकंडी क्षेत्र की रिडकमार पंचायत में 4 लाख रुपए की लागत से बने स्टेज शेड, 5 लाख रुपए से निर्मित कॉमन सर्विस सेंटर तथा 5 लाख रुपए की लागत से बने सामुदायिक भवन का विधिवत लोकार्पण किया।
इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि धारकंडी क्षेत्र में शीघ्र ही कांग्रेस कार्यालय खोला जाएगा, ताकि क्षेत्रवासियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कहीं भटकना न पड़े और उन्हें स्थानीय स्तर पर ही सुविधा उपलब्ध हो सके।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को निरंतर सुदृढ़ किया जा रहा है, जिससे लोगों को घर-द्वार के निकट बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा निराश्रित बच्चों के लिए ‘सुख आश्रय योजना’ आरंभ की गई है तथा संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वे स्वयं फील्ड में जाकर पात्र बच्चों की पहचान करें, ताकि कोई भी योग्य बच्चा इस योजना से वंचित न रह जाए।
केवल सिंह पठानिया ने कहा कि खबरू वाटरफॉल, करेरी और चंद्रेला क्षेत्र पर्यटन की अपार संभावनाएं रखते हैं। मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों के अनुरूप इन क्षेत्रों के विकास के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है और करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे।
उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों में रिडकमार पंचायत में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के माध्यम से 20 लाख रुपए के विकास कार्य पूरे किए जा चुके हैं, जबकि लाखों रुपये के कार्य प्रगति पर हैं। इसके अतिरिक्त मनरेगा के तहत भी विभिन्न विकास कार्य क्रियान्वित किए जा रहे हैं।
वार्ड नंबर-2 लोहारकी में 2.50 लाख रुपए की लागत से पुलिया का निर्माण कार्य प्रगति पर है, जिसे शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा।
उन्होंने दोहराया कि धारकंडी क्षेत्र का समुचित और समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है, ताकि क्षेत्रवासियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
इस अवसर पर धारकंडी क्षेत्र की निवासी पल्लवी ने उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया का विशेष धन्यवाद करते हुए बताया कि उनकी एक फोन कॉल पर वे चमियाना अस्पताल पहुंचे और उनके दादा सफरी राम, जिनका पेसमेकर लगाया जाना था, की समय पर सहायता सुनिश्चित की।
कार्यक्रम के दौरान एमरीकेयर संस्था के सहयोग से बरसात से प्रभावित 36 लोगों को राहत किटें भी वितरित की गईं।
रिडकमार पंचायत की प्रधान चंचला देवी ने मुख्यातिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों का स्वागत करते हुए क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर एडीसी विनय कुमार, कृषि उपनिदेशक डॉ. कुलदीप धीमान, बीएमओ डॉ. कविता ठाकुर, उपप्रधान जगन्नाथ, जिला परिषद सदस्य रितिका शर्मा, पूर्व बीडीसी सदस्य राजिंदर व अक्षय, पूर्व प्रधान निर्मल, शशि शर्मा, विभिन्न पंचायतों के प्रधान-उपप्रधान, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अभियान के अंतिम दिन एयरलिफ्ट किए गए 64 : श्रद्धालु मणिमहेश यात्रियों के लिए चलाया गया विशेष बचाव अभियान आधिकारिक तौर पर संपन्न

लगभग 8500 श्रद्धालुओं को दी गई निशुल्क परिवहन सुविधा : मुकेश रेपसवाल एएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल प्रदेश सरकार के दिशा निर्देशन में जिला प्रशासन चंबा द्वारा श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान फंसे श्रद्धालुओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल हाइकोर्ट पहुंचा विमल नेगी की संदिग्ध मौत का मामला : सुक्खू सरकार से मांगी रिपोर्ट

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश में एचपीपीसीएल के चीफ इंजीनियर विमल नेगी की संदिग्ध मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. अब इस केस में सीबीआई जांच की मांग को हिमाचल हाईकोर्ट...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित पंचायत चुनावों के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार : DC जतिन लाल

उपायुक्त ने अधिकारियों संग की चुनाव को लेकर व्यापक समीक्षा बैठक रोहित जसवाल।  ऊना, 21 मई। पंचायती राज संस्थानों के सामान्य निर्वाचन-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कसौली जा रहे हैं तो वहां जरूर जाए इन 6 जगहों पर : ट्रिप का मजा होगा दोगुना

एएम नाथ । कसौली : हिमाचल प्रदेश में बसा छोटा लेकिन बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन कसौली, अब सिर्फ सीनिक व्यू और शांत मौसम के लिए ही नहीं, बल्कि अपने खास ट्रैवल एक्सपीरियंस के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!