धारा 118 में होगा संशोधन : हिमाचल में लैंड यूज की अ‌वधि 3 प्लस 2 साल करने का प्रस्ताव

by

शिमला : हिमाचल सरकार उन गैर-हिमाचलियों (नॉन हिमाचली) को राहत देने की तैयारी में है, जो हिमाचल मुजारियत एवं भू-सुधार अधिनियम 1972 की धारा-118 के तहत प्रदेश में जमीन खरीदेंगे। जयराम सरकार धारा-118 में संशोधन करके 5 साल में लैंड यूज की अनुमति देने जा रही है। विधानसभा के 10 अगस्त से शुरू हो रहे मानसून सत्र में इसे लेकर बिल लाया जा रहा है। प्रधान सचिव राजस्व डॉ. ओंकार शर्मा ने बताया कि हिमाचल सरकार मानसून सत्र में बिल लाने जा रही है। इसमें धारा-118 के तहत जमीन लेने पर लैंड यूज की अ‌वधि 3 प्लस 2 साल करने का प्रस्ताव है।

बिल में लैंड यूज की 2 साल की सीमा को बढ़ाकर 3 साल, एक्सटेंशन एक साल के बजाय 2 साल करने की तैयारी है क्योंकि वर्तमान में 2 साल में लैंड यूज की शर्त की वजह से कई लोग जिस मकसद से जमीन खरीदते हैं। उसका इस्तेमाल नहीं कर पाते। एक साल की एक्सटेंशन मिलने पर भी कुल मिलाकर 3 साल बनते हैं, फिर भी निर्माण कार्य या लैंड यूज नहीं हो पाता है।

खासकर शहरी क्षेत्रों में तीन साल में निर्माण नहीं हो पाता, क्योंकि नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग से ही अनुमति लेने में लंबा वक्त बीत जाता है। इसी तरह किसी औद्योगिक यूनिट की सूरत में राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और उद्योग विभाग इत्यादि से कई मंजूरियां लेने में भी काफी समय लग जाता है। हिमाचल में बरसात और सर्दियों में निर्माण कार्य बंद हो जाते है। इन सब वजह से 3 साल में लैंड यूज नहीं हो पाता। ऐसे में राज्य सरकार 3 प्लस 2 साल यानी 5 साल में लैंड यूज की इजाजत दे सकती है।

हिमाचल प्रदेश में कोई भी गैर-हिमाचली जमीन नहीं खरीद सकता है। बाहरी राज्य के व्यक्ति को प्रदेश में मकान, उद्योग व कारखाना इत्यादि लगाने के लिए हिमाचल मुजारियत एवं भू-सुधार अधिनियम 1972 की धारा-118 के तहत जमीन लेनी पड़ती है। तमाम औपचारिकताएं पूरी करने के बाद राज्य सरकार धारा-118 के तहत अनुमति देती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

करोना कॉल ने दी नौकरी एचएमपीबी वायरस ने की घर भेजने की तैयारी

करोना कॉल ने दी नौकरी एचएमपीबी वायरस ने की घर भेजने की तैयार चंबा मेडिकल कॉलेज में एचएमपीबी से निपटने की तैयारी के बीच आदेश जारी होने के बाद पीएसए प्लांट हुए बंदए एम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मजबूत लोकतंत्र के लिए सब की भागीदारी महत्वपूर्ण – डॉ. जगदीश सिंह नेगी

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में युवाओं को समझाया मतदान का महत्व सोलन  :  लोकसभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत सोलन जिला में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वैश्विक नेटवर्क को सुदृढ़ करने में भारत की अहम भूमिका : कुलदीप सिंह पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने संविधान सदन से दिया वैश्विक संदेश CSPOC के 28वें सम्मेलन में पधारे 42 से अधिक राष्ट्रों के प्रतिनिधि एएम नाथ। नई दिल्ली : नई दिल्ली के संसद भवन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री की पूर्व मंजरी अनिवार्य : प्रशासनिक आधार और आवश्यक मामलों में भी तबादले होंगे :

शिमला : जनजातीय, दुर्गम और कठिन क्षेत्रों में रिक्तियों को भरने के लिए यह प्रतिबंध हटाया गया है। सेवानिवृत्ति, पदोन्नति और नए पदों के सृजन के मामलों में भी यह बैन नहीं होगा। अनुशासनात्मक,...
Translate »
error: Content is protected !!