धारा 144 लगाने के आदेश : जिला मजिस्ट्रेट ने पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की आठवीं की परीक्षा संबंधी परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर घेरे के अंदर

by

जिले में 4 जुलाई से 15 जुलाई तक ली जाएगी उक्त कक्षाओं की रि-अपीयर परीक्षा
होशियारपुर, 02 जुलाई:
वाइस चेयमैन पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी पत्र के मद्देनजर डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला मजिस्ट्रेट होशियारपुर कोमल मित्तल ने 4 जुलाई से 15 जुलाई 2023 तक चलने वाली आठवीं की जुलाई 2023 की रि-अपीयर परीक्षा के दौरान जिले के निर्धारित समूह परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर घेरे के अंदर सी.आर.पी.सी की धारा 144 लगाने के आदेश जारी किए है।
जारी आदेश में जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि आम देखने में आया है कि परीक्षाओं के दौरान परीक्षार्थियों के रिश्तेदार व अन्य व्यक्ति आदि परीक्षा केंद्रों के ईर्द-गिर्द एकत्रीत हो जाता है, जिसके कारण अप्रिय घटना होने की शंका बनी रहती है और परीक्षा की पवित्रता भी भंग होती है। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए फौजदारी संहिता संघ 1973(1974 का एक्ट नंबर 2) की धारा 144 के अंतर्गत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए उन्होंने जिले की सीमा के अंदर सभी परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के घेरे के अंदर 5 या इससे अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर पाबंदी लगाने के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश 20 जुलाई तक लागू रहेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर के सैला खुर्द की पेपर मेल को लेकर मुख्यमंत्री ने दिए कार्रवाई के आदेश : सांसद तिवारी

लोगों द्वारा प्रदूषण फैलाने के आरोप पर सांसद तिवारी ने लिखी थी सीएम को चिट्ठी बलाचौर के रैल माजरा की पेपर मेल पर भी प्रदूषण छोड़ने का आरोप गढ़शंकर : श्री आनंदपुर से सांसद...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय

10 लाख के इनामी कुख्यात खालिस्तानी आतंकी अरेस्ट, एनआईए ने धर दबोचा

मोतिहारी :  बिहार के मोतिहारी से एनआईए ने 10 लाख के इनामी कुख्यात खालिस्तानी आतंकी कश्मीरा सिंह गालवाड़ी उर्फ बलबीर सिंह को धर दबोचा है। खालिस्तानी आतंकवादी को गिरफ्तार करने के बाद एनआईए की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

होटल में ऐसी शर्मनाक हालत में मिली लड़कियां, किसी को चेहरा भी नहीं दिखा पाईं

उदयपुर :  राजस्थान में वेनिस सिटी के नाम से मशहूर उदयपुर शहर जहां पर्यटन के मामले में प्रदेश में सुर्खियों में रहता है। वहीं अब यहां होटलों में अवैध काम भी हो रहे हैं।...
article-image
पंजाब

पंजाब में बीजेपी के 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी : PM मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पंजाब में करेंगे प्रचार

चंडीगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के सातवें दौर के दौरान पंजाब में भाजपा के चुनाव अभियान का नेतृत्व करेंगे। यह जानकारी देते हुए पंजाब बीजेपी मीडिया सेल के प्रमुख विनीत जोशी ने बताया कि...
Translate »
error: Content is protected !!