नंदनी ने 12वीं कक्षा में नॉन मेडिकल में 91.4%और रितिका ने 12वीं आर्ट्स में 94.8 अंक हासिल कर क्षेत्र का किया नाम रोशन

by

गढ़शंकर : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के नतीजों में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गुरबिशनपुरी भवानीपुर की छात्रा नंदिनी पुत्री राज कुमार निवासी पिपलीवाल ने नॉन मेडिकल में 91.4% अंक प्राप्त किए। इसके इलावा माउंट शिवालिक स्कूल गद्दीवाल की छात्रा रितिका पुत्री कमलजीत बिट्टू ने बारहवीं आर्ट्स में 94. 8 प्रतिशत अंक प्राप्त किये। आज गांव पिपलीवाल में आज छात्रा नंदनी और रितिका को गांववासियों द्वारा सम्मानित किया गया। यह जानकारी देते हुए बिंदु भूबलां ने बताया कि नंदिनी और रितिका ने अच्छे अंक प्राप्त कर गांव, क्षेत्र, परिवार व अपने स्कूल का नाम रोशन किया है। बिंदु भूबलां और समस्त गांव वासियों ने दोनों छात्रों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस समय नंबरदार जय राम, मास्टर दिलबाग रॉय, संजीव भारद्वाज, भजन लाल, पिंका भुंबला, सुरेश फौजी, दर्शन लाल, संदीप, बिल्ला चेची, बिंदू भुंबला, अशोक कुमार, कोकी, गुलजिंदर, रानी देवी, अशोक भारद्वाज, शम्मी जिंदल मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अविनाश राय खन्ना द्वारा चोरों को भगाने वाले किरनदीप का सम्मान 

गढ़शंकर, 22 अप्रैल: कुछ दिन पहले गढशंकर के गबरू मोबाइल शाॅप पर चोरी की घटना हुई। जिसमे दुकान के मालिक के अनुसार 40-45 लाख के मोबाइल चोर अपने साथ लेकर जा रहे थे। तभी...
article-image
पंजाब

जल्द पूरी होगी श्री आनंदपुर साहिब विधानसभा क्षेत्र के गांवों की बड़ी मांग : सांसद मनीष तिवारी के प्रयासों से

नेशनल हाईवे से जोड़ने के लिए सिरसा नदी पर पुल के निर्माण एवं रिनोवेशन होगी, केंद्रीय विद्युत एवं भारी उद्योग राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने पत्र के जरिए दी जानकारी रोपड़ : श्री आनंदपुर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बिना पढ़ाई और रिफ्यूज़ल के बाद यूरोप वीज़ा अप्लाई करने का सुनहरी मौका : कंवर अरोड़ा

गढ़शंकर / नवांशहर।  कंवर अरोड़ा कंसल्टेंट के एम डी कंवर अरोड़ा ने बताया कि यूरोप के देशों स्लोवाकिया ग्रीस इटली जैसे मुल्कों में जाने का बहुत बढ़िया मौका है l अगर पहले किसी भी...
article-image
पंजाब

रंजिश में युवक की हत्या : टिब्बा रोड पर 18 राउंड फायरिंग से दहशत

लुधियाना। टिब्बा रोड के स्वतंत्रता नगर इलाके में पुरानी रंजिश के चलते हथियारबंद हमलावरों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात में करीब 18 राउंड फायरिंग होने की बात सामने आई...
Translate »
error: Content is protected !!