नंबरदारी पर भी भारी व्यवस्था परिवर्तन, 10 महीने से नहीं दिया वेतन – स्टाइपेंड की राह देख रहे हैं इंटर्नशिप कर रहे डॉक्टर : जयराम ठाकुर

by
नेता प्रतिपक्ष ने दी हिमाचल के पूर्ण राज्यत्व दिवस की शुभकामनाएं
एएम नाथ। शिमला :  शिमला से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा की व्यवस्था परिवर्तन वाली सरकार ने नंबरदारों को भी नहीं बख्शा है। प्रदेश के नंबरदार पिछले 10 महीने से अपने मानदेय इंतजार कर रहे हैं लेकिन सरकार के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है। दस महीने से बेहद कम मानदेय पाने वाले लोगों का वेतन रोकने से पहले सरकार को ऐसे लोगों के बारे में भी सोचना चाहिए। वेतन या मानदेय जो भी हो वही कर्मचारी के परिवार पालने का साधन होता है। परिवार के लिए चाहे राशन खरीदना हो या बच्चों की पढ़ाई और फीस का इंतजाम करना हो, सारा खर्च व्यक्ति अपनी कमाई से ही करता है। ऐसे में मानदेय को दस–दस महीनों तक रोक कर रखना सरकार की संवेदनहीनता है। सरकार एक बार भी ऐसे लोगों के परिवार के बारे में नहीं सोचती है। सरकार नंबरदारों का मानदेय अविलंब जारी करे।
जयराम ठाकुर ने कहा यह स्थिति सिर्फ एक विभाग या एक क्षेत्र की नहीं है। हर जगह लोग इसी प्रकार की स्थिति का सामना कर रहे हैं। यह परिस्थिति दुर्भाग्यपूर्ण है कि अपना काम करने के बाद बेहद छोटी-छोटी धनराशि पर काम करने वाले लोगों को उनका मानदेय समय से नहीं मिल रहा है। विभिन्न आउटसोर्स और अस्थाई पदों पर काम कर रहे कर्मियों की भी यही स्थिति है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बीते कल ही नाहन मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप कर रहे एमबीबीएस के छात्रों को स्टाइपेंड न देने की खबरें भी प्रमुखता से प्रकाशित हुई थी। छात्रों को इंटर्नशिप के दौरान दिया जाने वाला स्टाइपेंड उन छात्रों के भरण पोषण के काम आता है। उन्हें परिवार पर आश्रित नहीं रहना पड़ता है लेकिन सरकार ने इंटर्नशिप कर रहे डॉक्टर्स का भी स्टाइपेंड भी नहीं दे रही है। हर मंच पर व्यवस्था परिवर्तन और स्वास्थ्य व्यवस्था को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने की बातें करना और करोड़ों रुपए अपने व्यवस्था परिवर्तन की ब्रांडिंग में खर्च करना सरकार नहीं भूलती है लेकिन व्यवस्था को चलाए रखने में जो लोग अपना अमूल्य योगदान दे रहे हैं उन्हें प्रताड़ित करने से सरकार बाज भी नहीं आती है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश भर की चीजों पर नजर रखें और कहीं पर भी किसी के साथ नाइंसाफी हो रही है तो उसमें दखल दें। सिर्फ व्यवस्था परिवर्तन की रट लगाने भर से व्यवस्था नहीं बदलती है उसके लिए काम करना पड़ता है।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने समस्त प्रदेशवासियों को हिमाचल प्रदेश के 55वें पूर्ण राज्यत्व दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा 25 जनवरी 1971 से शुरू हुआ यह सफर निरंतर आगे की तरफ बढ़ता जा रहा है। पहाड़ी राज्य ने खुद को शिखर पर ले जाने के लिए पहाड़ जैसी चुनौतियों का सामना किया। हमारे संघर्ष और कठिन प्रयासों के बलबूते आज हिमाचल देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। आज हिमाचल प्रदेश में दुनिया की सबसे लंबी सुरंग है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सहयोग से टनलों और फोर लेन की सड़कों का जाल बिछ रहा है। हिमाचल के एक कोने से दूसरे कोने के बीच की दूरियां चंद घंटों में सिमट कर रह गई हैं। हिमाचल की बिजली से पूरा उत्तर भारत रोशन हो रहा है। जो भी हमने अब तक हासिल किया है वह आसान नहीं था। हिमाचल की सभी उपलब्धियां में अपना योगदान देने वाले सभी महानुभावों को मैं नमन करते हुए उनका आभार प्रकट करता हूं। अभी हमें बहुत लंबी यात्रा करनी है जिसके लिए हर हिमाचली के सहयोग और समर्पण की आवश्यकता होगी। हिमाचल को उन्नति समृद्धि विकास के शिखर तक ले जाना हर हिमाचली का लक्ष्य है, जिसे हम हासिल करके रहेंगे। सभी प्रदेशवासियों को बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित, डिजिटल प्रणाली को और सशक्त बनाने पर जोर

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन पंजीकरण, आधार प्रमाणीकरण एवं डीबीटी प्रक्रिया का दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण ऊना, 8 जुलाई। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई-2.0) के प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन के उद्देश्य से संचालित विशेष पंजीकरण अभियान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल को 4000 करोड़ की सौगात देंगे नितिन गडकरी : मंत्री विक्रमादित्य सिंह को भी निमंत्रण

एएम नाथ। शिमला :   हिमाचल प्रदेश में बिगड़े हुए राजनीतिक माहौल के बीच केंद्र की मोदी सरकार इस पहाड़ी राज्य को 4000 करोड़ की सौगात देने जा रही है। केंद्रीय परिवहन एवं  राजमार्ग मंत्री...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बोतल से पिता के सिर पर कई वार कर बेटे ने अपने पिता को मार डाला : पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर, धारा 302 व 323 के तहत किया मामला दर्ज

शिमला : बोतल से पिता के सिर पर कई वार कर बेटे ने अपने पिता को मार डाला। उसने दादी पर भी जानलेवा हमला किया, जिसमें वह चोटिल हुईं। दादी की शिकायत पर पुलिस...
हिमाचल प्रदेश

शिमला के वार्ड नं. 24 हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी में उचित मूल्य की दुकान के लिए 23 दिसम्बर तक आवेदन आमंत्रित

शिमला 08 दिसम्बर – ‘‘लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली’ के अंतर्गत शिमला शहर के वार्ड नं. 24 स्थान हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी में उचित मूल्य की दुकान आबंटित करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं,...
Translate »
error: Content is protected !!