नई पंचायतों के गठन पर जल्द होगा फैसला : अप्रैल से शुरू बीपीएल सर्वे

by

एएम नाथ । शिमला :हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों के गठन को लेकर सरकार जल्द निर्णय लेगी। ग्रामीण विकास और पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने स्पष्ट किया कि इस पर अंतिम फैसला मंत्रियों और विधायकों से चर्चा के बाद लिया जाएगा।

अब तक करीब 700 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, लेकिन एक पंचायत के गठन पर करीब आठ करोड़ रुपये का खर्च आता है। यह बजट पंचायत भवन निर्माण, भूमि चयन, फर्नीचर आदि पर खर्च होता है।

बीपीएल परिवारों का नए सिरे से चयन : मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने राज्य सचिवालय में पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि अप्रैल से प्रदेश में बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) परिवारों का सर्वे शुरू होगा।इसमें बीडीओ और एसडीएम पात्र परिवारों का चयन करेंगे, जबकि अंतिम सूची पंचायतों के माध्यम से भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत प्रधान इस चयन में अंतिम निर्णय नहीं लेंगे, क्योंकि पहले कई मामलों में प्रधान राजनीतिक लाभ के लिए अपात्र लोगों को बीपीएल सूची में शामिल कर देते थे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू इस मामले को लेकर गंभीर हैं और सरकार इस बार पारदर्शी प्रक्रिया अपनाएगी।

नशा निवारण के लिए सख्त कदम : मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने प्रदेश में बढ़ते नशे को गंभीर बीमारी बताया और कहा कि इसे रोकने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने की जरूरत है। उन्होंने नेता विपक्ष जयराम ठाकुर के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सरकार ने किसी चहेते एनजीओ को 97 लाख रुपये नहीं दिए। यह भारत सरकार की ओर से मंजूर की गई राशि थी, जो एक एनजीओ को नशा निवारण केंद्र खोलने के लिए दी गई।

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है और वह ही तय करेगी कि किस योजना के लिए कितना बजट शिफ्ट किया जाए। विपक्ष को इस पर चिंता करने की जरूरत नहीं है।कांग्रेस विधायक और पूर्व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष संजय अवस्थी ने भी कहा कि भाजपा इस समय अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है, इसलिए नेता विपक्ष जयराम ठाकुर सरकार पर तथ्यहीन आरोप लगा रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद चंबा की त्रैमासिक बैठक आयोजित : जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी ने की अध्यक्षता

सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा पेयजल इत्यादि से संबंधित 56 मदों पर हुई चर्चा एएम नाथ।  चंबा : जिला परिषद अध्यक्ष डॉ नीलम कुमारी की अध्यक्षता में जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक आज बचत भवन...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

शहीद भगत सिंह, राजगूरू व सुखदेव के श्हीदी दिवस पर उपकार ट्रस्ट दुारा लगाए खूनदान कैंप में 160 युवाओं ने किया खूनदान

गढ़शंकर : उपकार एजूकेशनल एंड चैरीटेवल ट्रस्ट दुारा शहीद भगत सिंह, राजगूरू व सुखदेव के श्हीदी दिवस पर हर वर्ष की तरह खूनदान कैंप लगाया गया। जिसमें 160 खूनदानियों ने खूनदान किया। जिसमें ब्लड...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीएम फसल बीमा योजना बारे जिला के विभिन्न ब्लाॅकों में किसानों को किया जाएगा जागरूक : डीसी ने किसान जागरूकता वैन को दिखाई हरी झंडी

ऊना : आजादी के अमृत महोत्सव के तहत तीसरे फसल बीमा सप्ताह के उपलक्ष्य में आज उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने जिला मुख्यालय से किसान जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह...
article-image
दिल्ली , हिमाचल प्रदेश

मण्डी के नागचला में ग्रीन फील्ड हवाई अड्डे के विकास के लिए ए.ए.आई तथा प्रदेश सरकार के मध्य संयुक्त उपक्रम समझौते पर हस्ताक्षर

नई दिल्ली :  जिला मण्डी के नागचला में ग्रीन फील्ड हवाई अड्डे के विकास के लिए आज नई दिल्ली में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और केन्द्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया की उपस्थिति...
Translate »
error: Content is protected !!