नकली क्रीम व देसी घी का कारोबार , 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज,1 गिरफ्तार: 60 पैकेट रिफाइंड, 6 पैकेट सूखा दूध, 25 स्प्रे ड्रॉयड पाउडर व क्रीम की एक कैन बरामद

by

कपूरथला : सब डिवीज़न फगवाड़ा में पुलिस ने गांव पांछटा के एक डेरे से नकली दूध व घी बनाकर बेचने वाले 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर 1 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी SP फगवाड़ा रूपिंदर कौर भट्टी ने दी है। उन्होंने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
एसपी रूपिंदर कौर ने बताया के उन्हें सूचना मिली कि कस्बा पांछटा के पेट्रोल पंप के निकट गुर्जरों के एक डेरे में गुर्जर बलाल, इमाम हुसैन वासी गांव पांछटा व हनीफ उर्फ रफी निवासी खराल कलां थाना भोगपुर जिला जालंधर ने मिलकर नकली क्रीम व देसी घी बनाकर लोगों को बेचकर मोटी कमाई कर रहे हैं।
जिसके बाद थाना रावलपिंडी के एसएचओ लाभ सिंह ने पुलिस पार्टी सहित इस डेरे पर छापामारी करके हनीफ उर्फ रफी को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से 60 पैकेट रिफाइंड, 6 पैकेट सूखा दूध, 25 स्प्रे ड्रॉयड पाउडर व क्रीम की एक कैन बरामद की है। उन्होंने बताया कि हनीफ उर्फ रफी, गुर्जर बिलाल व इमाम हुसैन के खिलाफ धारा 7 ईसी एक्ट व 420/ 270 आईपीसी के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया है और इस केस में हनीफ को गिरफ्तार कर लिया है‌‌। उन्होंने बताया कि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहे हैं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

बीएसएफ जवान जिंदा मिला :29 जून को कार में चंबा-जोत मार्ग पर जिंदा जले बीएसएफ जवान को

जोत के पास कार में जला बीएसएफ जवान जिंदा दबोचा चंबा : चंबा-जोत मार्ग पर गत 29 जून को कार में जिंदा जले बीएसएफ के जवान अमित राणा को पुलिस बेंगलुरू से जिंदा तलाश...
article-image
पंजाब

पंजाब के जालंधर में ऐतिहासिक कृत्रिम अंग वितरण शिविर — दिव्यांगजनों को मिला नया जीवन, सम्मान और आत्मनिर्भरता”

होशियारपुर/जालंधर/दलजीत अजनोहा : अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, पंजाब प्रदेश द्वारा आयोजित दिनांक 22-23 जुलाई, दो दिवसीय विशाल कृत्रिम अंग वितरण शिविर ने पंजाब के सामाजिक सेवा इतिहास में एक नई मिसाल कायम की। रेड...
article-image
पंजाब

नगाड़ा बजाकर होला मोहल्ला का किया आगाज : किला श्री आनंदगढ़ साहिब में पुरातन रिवायत के अनुसार

श्री आनंदपुर साहिब : होला महल्ला की शुरुआत आनंदपुर साहिब के किला आनंदगढ़ साहिब से रविवार रात 12 बजे नगाड़ों और जयकारों की गूंज से हुई। इस मौके पर तख्त श्री केसगढ़ साहिब के...
article-image
पंजाब

Aditya Sharma Appointed as Block

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Oct.7 :  The Aam Aadmi Party (AAP) recently appointed representatives for various constituencies across Punjab and designated in-charges as part of its anti-drug campaign. Continuing this initiative, the party’s Member of Parliament from...
Translate »
error: Content is protected !!