नगर निगम मंडी चुनाव :  दूसरे दिन 14 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए , कल पहले दिन मात्र एक उमीदवार ने नामांकन पत्र किए थे दाखिल

by
एएम नाथ।  मंडी, 30 अप्रैल। नगर निगम मंडी में पार्षद चुनावों के लिए जारी नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन कुल 15 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। पहले दिन केवल एक नामांकन प्राप्त हुआ था, जबकि दूसरे दिन प्रक्रिया में तेजी देखने को मिली।
सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम मंडी सदर रूपिंदर कौर ने बताया कि वार्ड नंबर 1 खलियार (अनारक्षित) से जितेन और टेकचंद ने निर्दलीय तथा रणवीर सिंह ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। वार्ड नंबर 2 पुरानी मंडी (महिला) से कांग्रेस की रेखा, वार्ड नंबर 3 पड्डल (महिला) से भाजपा की निर्मल और वार्ड नंबर 4 नेला (महिला) से भाजपा प्रत्याशी मंजु देवी ने नामांकन प्रस्तुत किया। वार्ड नंबर 5 मंगवाई (महिला) से कांग्रेस प्रत्याशी रजनी चंद्रा ने पर्चा भरा।
वार्ड नंबर 6 सनयारड़ (अनुसूचित जाति) में कोई नामांकन नहीं हुआ, जबकि वार्ड नंबर 7 तल्याहड़ (अनारक्षित) से अमित कुमार ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन किया। वार्ड नंबर 8 पैलेस कॉलोनी-1 (महिला) से भाजपा की गुरदीप कौर और निर्दलीय प्रत्याशी पुष्पा ने नामांकन दाखिल किया। वार्ड नंबर 9 और 10 में भी कोई नामांकन प्राप्त नहीं हुआ।
वार्ड नंबर 11 समखेतर (अनारक्षित) से भाजपा प्रत्याशी जितेंद्र और वार्ड नंबर 12 भगवाहन (अनारक्षित) से अनिल कपूर ने नामांकन दाखिल किया। वहीं वार्ड नंबर 13 थनेहड़ा (महिला) से कोई नामांकन प्राप्त नहीं हुआ।
एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी के अनुसार वार्ड नंबर 14 बैहना (अनुसूचित जाति) से मनसा राम (निर्दलीय) और गुरबचन सिंह (भाजपा) ने नामांकन दाखिल किया, जबकि वार्ड नंबर 15 दोहंदी (अनुसूचित जाति महिला) से भाजपा की रीता देवी ने पर्चा भरा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भविष्य में स्कूलों में शुरू किया जाएगा शिक्षा संवाद कार्यक्रम: राजेश धर्माणी

हिमाचल 2026 तक बनेगा देश का हरित उर्जा राज्य, ई-वाहनों और सौर उर्जा को दिया जा रहा बढ़ावा डीएवी स्कूल घुमारवीं के वार्षिक कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोले तकनीकी शिक्षा मंत्री एएम नाथ। घुमारवीं...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पत्रकारों पर केस दर्ज करने के विरोध में गढ़शंकर के पत्रकारों ने सड़क पर उतर कर पंजाब सरकार के विरुद्ध किया प्रदर्शन

गढ़शंकर, 6 जनवरी : पत्रकारों और आरटीआई कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में गढ़शंकर में विभिन्न राजनीतिक दलों, जन संगठनों, प्रेस क्लबों और नागरिक समाज के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप में प्रेस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ओएसडी विक्रांत सिंह ठाकुर की माता के निधन पर किया शोक व्यक्त

अंतिम यात्रा में शामिल होकर श्रीमती आशा रानी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की रोहित जसवाल। ऊना, 13 अक्तूबर। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को स्वर्गधाम ऊना में विक्रांत सिंह ठाकुर की माता श्रीमती...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बीजेपी नेता का डांसर संग अश्लील वीडियो वायरल : बीजेपी ने कर दिया आउट

देश में कई राजनेताओं के अश्लील वीडियो सामने आना आम बात हो गई है. अब एक और बीजेपी नेता का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक शादी में एक डांसर के साथ...
Translate »
error: Content is protected !!