नगर पंचायत अम्ब का चुनाव परिणाम घोषित

by
ऊना 7 अप्रैल: वार्ड 1 पोलियां जसवां से कुलदीप सिंह 226 वोट हासिल करके विजयी रहे, जबकि उनके प्रतिद्वंदी जगमोहन को 123 मत मिले। वार्ड 2 अम्ब 1 से अनुसूया रानी 226 मत हासिल करके विजयी रही जबकि नीलम देवी और रीता क्रमशः 146 और 145 वोट ही हासिल कर सकीं। वार्ड 3 अम्ब 2 से अंजली सूद 161 मत लेकर जीतीं जबकि यहां से इंद्रजीत कौर व कंचन क्रमशः 99 व 114 मत हासिल कर पाईं, वार्ड 4 अर्चना कुमारी के पक्ष में 250 मतदान हुआ जबकि वीना देवी 144 व सुमन लता 42 मत हासिल कर सकीं। वार्ड 5 हीरानगर 2 से उपदेश कुमार 291 वोट लेकर विजयी हुए जबकि धर्मेन्द्र को 112 मत मिले। वार्ड 6 आदर्श नगर से नरेश कुमारी 394 मत लेकर जीतीं और विजय कुमारी के पक्ष में 329 वोट पड़े। वार्ड 7 प्रताप नगर 1 से अशोक कुमार 253 मत हासिल करके जीते जबकि मुनीश कुमार के पक्ष में 177 वोट पड़े, वार्ड 8 प्रताप नगर 2 से मेला राम 211 वोट पाकर चुनाव जीते तथा यहां से प्रेम चन्द को 106 व सुषमा देवी को 103 मत मिले तथा वार्ड 9 प्रतापनगर 3 से इंदू बाला 308 मत हासिल करके चुनावी जीतीं, जबकि तृप्ता 213 मत हासिल कर सकीं। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने दी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रवि ठाकुर के नामांकन में केलांग पहुंचे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर : लाहौल-स्पीति के लोगों की आवाज़ सुनी नहीं, विधायक को जलील किया : जयराम ठाकुर

पिछले 15 महीनें में विकास की रेस में पीछे छूट गया लाहौल-स्पीति आज फिर से विधानसभा के चुनाव की स्थिति बनी है तो उसके ज़िम्मेदार सुक्खू ख़ुद है , मुख्यमंत्री के ज़िले के तीन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गुरूद्वारा श्री मंजी साहिब रेडू में मुफ्त मेडीकल कैंप 15 को : लोहड़ी पर एक दिवसीय शिविर लगाएगा आयुष विभाग

बीबीएन, 13 जनवरी (तारा) : उपमंडल मुख्‍यालय नालागढ़ से मात्र 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित प्राचीन गुरद्वारा श्री मंजी साहिब बाबा कर्ता जी रेडू-झिड़ीवाला में लोहड़ी का पर्व हर साल की तरह इस बार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कलाकारों ने गीत-संगीत के माध्यम से कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी – प्रचार सामग्री का भी किया वितरण

एएम नाथ।  चंबा,(सिहुन्ता) 20 जनवरी : भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत गरनोटा में आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित विशेष प्रचार सामग्री का वितरण किया गया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

23 वर्षीय मॉडल के साथ शिमला में दुष्कर्म : पुलिस ने दर्ज किया मामला, लुधियाना का है आरोपी

शिमला। 28 दिसम्बर :  पंजाब के जिला जालंधर की रहने वाली मॉडल के साथ शिमला में रेप की खबर सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर की 23 वर्षीय मॉडल के साथ शिमला...
Translate »
error: Content is protected !!