नगर पंचायत करसोग चुनाव, नामांकन प्रक्रिया के अन्तिम दिन 10 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन

by
नगर पंचायत करसोग से कुल 17 नामांकन पत्र दाखिल
एएम नाथ।  करसोग :  नगर पंचायत करसोग के वार्ड सदस्यों के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के अन्तिम दिन कुल 10 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।May be an image of one or more people and text
रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम करसोग गौरव महाजन ने बताया कि 2 मई के दिन निर्धारित समयावधि में 3 बजे तक विभिन्न वार्डों से 10 उम्मीदवारों ने अपने-अपने नामांकन पत्र भरे हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 1 से सैना देवी और वार्ड नंबर 2 से रमेश ने अपने नामांकन पत्र भरे है। May be an image of one or more people, people studying, table and textवार्ड नंबर 3 से बंसी लाल व यादवेंद्र शर्मा और वार्ड नंबर 4 से युविंद्र कुमार, सुभाष चंद व हरीश कुमार ने अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। May be an image of one or more people, dais and textवार्ड नंबर 5 से पूनम गुप्ता और लक्ष्मी देवी ने नामांकन भरा, जबकि वार्ड नंबर 6 से किशोर कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया।May be an image of one or more people and text
उन्होंने बताया कि नगर पंचायत करसोग के वार्ड सदस्यों के चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने हेतु 29, 30 अप्रैल, तथा 02 मई की तिथियां निर्धारित की गई थी। निर्धारित तिथियों में प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे बजे तक उम्मीदवारों के नामांकन पत्र स्वीकार किए गए। May be an image of one or more people and textउन्होंने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के लिए निर्धारित समयावधि में नगर पंचायत करसोग के सात वार्डो के लिए कुल 17 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए है। जबकि वार्ड नंबर 7 से कोई भी नामांकन पत्र प्राप्त नहीं हुआ है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सड़कें नहीं हुई बहाल 10 किमी पैदल चलकर लंबाथाच तक पहुंचे नेता प्रतिपक्ष : पांच दिन बाद भी फौरी राहत न मिलने से बिफरे पीड़ित, नेता प्रतिपक्ष ने तत्काल जारी करने के दिए निर्देश

मुख्य सड़कें बहाल करना प्राथमिकता, बीआरओ से मदद लेंगे : जयराम ठाकुर गृह मंत्री और ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखकर अधिक से अधिक सहायता की मांग आपदा प्रभावितों को राशन पहचान में जुटी है...
article-image
Uncategorized , हिमाचल प्रदेश

चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, इलाज के लिए जेवर गिरवी रखने वाली लम्बो देवी समेत अन्य मरीजों से मिले

चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, इलाज के लिए जेवर गिरवी रखने वाली लम्बो देवी समेत अन्य मरीजों से मिल एएम नाथ। चंबा नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर देर शाम चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंच कर...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने देहरा विधानसभा क्षेत्र में 100 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए

पर्यटन गतिविधियों से उपलब्ध होंगे रोजगार व स्वरोजगार के अवसर राकेश शर्मा  : देहरा/तलवाड़ा । : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला के देहरा विधानसभा क्षेत्र में 100 करोड़ रुपये लागत की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विकास खण्ड पट्टा के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित

पट्टा मेहलोग, 31 मई (तारा) :  सोलन जिला में पंचायती राज संस्थाओं के अंतिम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित हो गए हैं। यह जानकारी ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा...
Translate »
error: Content is protected !!