नगर पंचायत भोटा के परिणाम

by
भोटा 17 मई। नगर पंचायत भोटा के सभी 7 वार्डाें के चुनाव परिणाम रविवार शाम को घोषित कर दिए गए। एसडीएम बड़सर एवं नगर पंचायत भोटा की निर्वाचन अधिकारी स्वाति डोगरा ने बताया कि वार्ड नंबर-1 रविदासनगर में सरोज कुमारी विजय रही। उन्हें 74 वोट मिले। जबकि वीना देवी ने 66 मत प्राप्त किए। वार्ड-2 इंदिरानगर में 44 वोट लेकर अश्वनी कुमार विजयी रहे। उनके प्रतिद्वंद्वी सन्नी शर्मा को 36 वोट मिले। वार्ड-3 कृष्णानगर में 78 वोट लेकर रिंका देवी ने जीत हासिल की। जबकि, सर्वजीत कौर को 74 मत मिले। वार्ड-4 नारायणनगर में 86 मतों के साथ मनोरमा शर्मा ने बाजी मारी। जबकि, लता कुमारी को 63 मत मिले। वार्ड-5 राजीवनगर में रंजना कतना को निर्वाचित घोषित किया गया। उन्हें 76 मत मिले। ज्योति धीमान को 67 वोट मिले। वार्ड-6 लोहियानगर में 59 मत लेकर बलदेव सिंह ने जीत हासिल की। मुख्तियार सिंह को 50 वोट मिले। यहां एक मतदाता ने नोटा का बटन दबाया। वार्ड-7 ज्वालानगर में अनिल कुमार जीते। उन्हें 89 मत मिले। शरणप्रसाद को 62 और संजय कुमार को 40 वोट मिले।
नगर पंचायत भोटा के निर्वाचित उम्मीदवार :
वार्ड-1 रविदासनगर सरोज कुमारी
वार्ड-2 इंदिरानगर अश्वनी कुमार
वार्ड-3 कृष्णानगर रिंका देवी
वार्ड-4 नारायणनगर मनोरमा शर्मा
वार्ड-5 राजीवनगर रंजना कतना
वार्ड-6 लोहियानगर बलदेव सिंह
वार्ड-7 ज्वालानगर अनिल कुमार
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया विकास खंड मैहला का दौरा

बैलेट पेपर लिखने संबंधी कार्य के अलावा स्ट्रांग रूम तथा काउंटिंग हॉल का भी किया निरीक्षण एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने आज विकास खंड मैहला का दौरा...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कसोल में घूमने आई दिल्ली की युवती के साथ छेड़छाड़ : आरोपी हरियाणा

कुल्लू। हिमाचल के कुल्लू स्थित मणिकर्ण घाटी के कसोल में घूमने पहुंची एक दिल्ली की युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस को दिए बयान में युवती ने आरोप लगाया...
हिमाचल प्रदेश

ग्राम स्वराज अभियान के तहत 164.43 करोड़ की कार्य योजना स्वीकृतः वीरेंद्र कंवर

ऊना : भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (आरजीएसए) योजना के तहत वर्ष 2021-22 के लिए 164.43 करोड़ रूपये की वार्षिक कार्य योजना स्वीकृत की गई है। ग्रामीण विकास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता: बाली

एएम नाथ। नगरोटा, 5 जनवरी । युवाओं को रोज़गार के नवीन अवसर उपलब्ध करवाना तथा उन्हें स्वरोज़गार के साथ जोड़ना सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है। युवाओं को बेहतर प्लेसमेंट के अवसर प्रदान...
Translate »
error: Content is protected !!